हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद चुने गये हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष, राजिंदर सिंह की लेंगे जगह

By विनीत कुमार | Published: October 1, 2018 02:02 PM2018-10-01T14:02:56+5:302018-10-01T17:49:44+5:30

'हॉकी बिहार' से ताल्लुकर रखने वाले मोहम्मद मुश्ताक इससे पहले हॉकी इंडिया में महासचिव का पद संभाल चुके हैं।

Mohd mushtaque ahmad elected as new President of Hockey India | हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद चुने गये हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष, राजिंदर सिंह की लेंगे जगह

मोहम्मद मुश्ताक अहमद (फोटो- एएनआई, ट्विटर)

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर:मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। हॉकी इंडिया की 8वीं सलाना बैठक और सोमवार को हुए चुनाव के बाद यह फैसला हुआ। वहीं, मणिपुर हॉकी के ग्यानेंद्रो निनगोमबैम सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जबकि हॉकी जम्मू और कश्मीर और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह वाइस प्रेसिडेंट होंगे।

'हॉकी बिहार' से ताल्लुकर रखने वाले मोहम्मद मुश्ताक इससे पहले हॉकी इंडिया में महासचिव का पद संभाल चुके हैं। वह 1 अक्टूबर, 2018 से राजिंदर सिंह का स्थान ले रहे हैं। राजिंदर सिंह ने मरियम्मा कोशि के रिटायर होने के बाद अध्यक्ष पद संभाला था। अध्यक्ष पद से विदाई ले रहे राजिंदर सिंह को नया महासचिव चुना गया है। वहीं, हॉकी असम के तपन कुमार दास को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुना गया है।

साथ ही हॉकी झारखंड की और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा को छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी के साथ संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की एम रेणुका लक्ष्मी और फिलहाल हॉकी कर्नाटक के अध्यक्ष एसवीएस सुब्रमण्या गुप्ता को निर्विरोध रूप से हॉकी इंडिया का कार्यकारी सदस्य चुना गया। आर पी सिंह और जायदीप कौर खिलाड़ियों के प्रतिनिधि बने रहेंगे ।

Web Title: Mohd mushtaque ahmad elected as new President of Hockey India

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे