लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: एशियन गेम्स में भारत के पदकों की फिफ्टी, डेविस कप टीम में पेस को जगह नहीं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 29, 2018 07:43 IST

Sports top Headlines: खेल जगत में कौन सी खबरें रही मंगलवार (28 अगस्त) को छाई और आज किन खबरों पर रहेंगी निगाहें...

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। भारत की झोली में अभी 9 गोल्ड, 19 सिल्वर समेत 22 ब्रॉन्ज मेडल हैं और वह पदक तालिका में एक स्थान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गया है। एशियाई खेलों के 10वें दिन भारत की झोली में एक गोल्ड समेत 6 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आये। भारत के मंजीत सिंह ने 800 मीटर रेस में बाजी मारते हुए भारत की झोली में 9वां गोल्ड मेडल डाला। (पूरी खबर पढ़ें)

दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ का इस्तीफा

पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी रही टीम और फ्रेंचाईजी दिल्ली डेयरडेविल्स के लंबे समय तक सीईओ रहे हेमंत दुआ ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्रा लि ने यह जानकारी देते बताया कि एक सितंबर से दुआ कंपनी में गैर कार्यकारी निदेशक के रूप में बोर्ड में अपनी सेवाएं देंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

मंजीत ने भारत को 36 साल बाद 800 मीटर रेस में दिलाया गोल्ड

भारत के मंजीत सिंह ने इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में इतिहास रचते हुए पुरुषों के 800 मीटर का गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसी स्पर्धा में जिनसन जॉनसन ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। इस रेस में जॉनसन से पहले से ही बड़ी उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन मंजीत ने सभी को चौंकाते हुए पहला स्थान हासिल किया। मंजीत ने 1.46.15 का समय लेते हुए दौड़ पूरी की। (पूरी खबर पढ़ें)

एशियन गेम्स: पुरुष हॉकी में भारत ने आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका को रौंदा

मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम का इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में मंगलवार को बेहद कमजोर श्रीलंका को 20-0 से हराया। भारत की ओर से आकाशदीप ने सबसे अधिक 6 गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और मंदीप सिंह ने 3-3 गोल दागे। ललित उपाध्याय ने दो वहीं विवेक सागर प्रसाद और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा। एक गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। (पूरी खबर पढ़ें)

पेस डेविस कप टीम से बाहर

अनुभवी लिएंडर पेस को सर्बिया के खिलाफ 14 से 16 सितंबर के बीच होने वाले विश्व ग्रुप मुकाबले के लिये आज भारतीय डेविस कप टीम में नहीं चुना गया। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी युगल में खेलेगी जबकि एकल में युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन और प्रजनेश गुणेश्वरन को टीम में रखा गया है। टीम इस प्रकार है : युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण और साकेत मयनेनी। 

सिंधु बैडमिंटन सिंगल्स में सिल्वर जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में महिला एकल बैडमिंटन मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वर्ल्ड नंबर 3 सिंधु को चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-16 से हराया। एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए बैडमिंटन के सिंगल मुकाबले में यह पहला मेडल है। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :एशियन गेम्सपी वी सिंधुएथलेटिक्सडेल्ही डेयरडेविल्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)लीएंडर पेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेटIPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL, जल्द ही घोषित किया जाएगा शेड्यूल

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!