लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: आईसीसी टेस्ट रैकिंग में पृथ्वी शॉ को बड़ा फायदा, पढ़िए खेल की बड़ी खबरें

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2018 07:07 IST

Sports Top News: विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में झारखंड और हैदराबाद, जानिए 15 अक्टूबर को खेल में सुर्खियों में रहीं खबरें

Open in App

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: आईसीसी टेस्ट रैकिंग में जहां विराट कोहली की बादशाहत बरकरार है वहीं, पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है। इन सबके बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या विवादों में आ गये हैं। आईसीसी ने भ्रष्टाचार निरोधक संहिता को तोड़ने के दो मामले दर्ज किये है। दूसरी ओर विजय हजारे ट्रॉफी-2018 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला भी हो गया है।

आईसीसी रैंकिंग में पृथ्वी शॉ-ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग

भारत और विंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वहीं टीम के कप्तान विराट कोहली नंबर वन पर बने हुए हैं और तेज गेंदबाज उमेश यादव पहली बार गेंदबाजों की सूची में 25वें नंबर पर आ गए हैं। अजिंक्य रहाणे भी 80 रन की पारी के दम पर चार पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

जयसूर्या पर आईसीसी ने लगाए भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता को तोड़ने के दो मामले दर्ज किये है जिसमें उन्हें दो सप्ताह के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। आईसीसी ने हालांकि साफ तौर पर यह नहीं बताया कि इस क्रिकेटर के खिलाफ उसने यह मामला क्यों दर्ज किया है। श्रीलंका को विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने 445 एकदिवसीय और 110 टेस्ट मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

विजय हजारे ट्रॉफी: झारखंड सेमीफाइनल में

 झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को क्वॉर्टर फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्षा से बाधित क्वॉर्टर फाइनल में झारखंड ने महाराष्ट्र को 8 विकेट से हराया। मैच का फैसला डकवर्थ लुइस नियम के तहत हुआ। झारखंड की जीत में बड़ी भूमिका स्पिन गेंदबाज अनुकूल राय (32/4) और संजय राठौड़ ( 53 नाबाद) की रही। (पूरी खबर पढ़ें)

विजय हजारे ट्रॉफी: आंध्र को हराकर हैदराबाद सेमीफाइनल में

कप्तान हनुमा विहारी (95) अपनी शानदार पारी के बावजूद सोमवार को आंध्र को विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचाने में नाकाम रहे। आंध्र को टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में हैदराबाद से 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आंध्र के सामने 282 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 267 रन ही बना सकी। (पूरी खबर पढ़ें)

वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज से खौफ खाते थे कोहली

अपनी बेहतरीन और बेखौफ बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले विराट कोहली अपने करियर के शुरू में वेस्टइंडीज के एक तेज गेंदबाज से बेहद खौफ खाने लग गए थे और उन्हें यहां तक लगने लग गया था कि उनका टेस्ट करियर शुरू में ही खत्म हो जाएगा। कोहली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज में की थी और तीन टेस्ट मैचों में वह केवल 76 रन बना पाए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :आईसीसी रैंकिंगविराट कोहलीभारत Vs वेस्टइंडीजविजय हजारे ट्रॉफीसनथ जयसूर्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!