लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को 154 रनों की बढ़त, सैफ कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

By सुमित राय | Updated: September 10, 2018 07:18 IST

Sports top Headlines: खेल जगत में कौन सी खबरें रही रविवार (9 सितंबर) को छाई और आज किन खबरों पर रहेंगी निगाहें...

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में भी भारतीय टीम की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 114 रन बनाकर 154 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरी ओर सैफ कप में भारत के लिए अच्छी खबर है और टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

Ind vs Eng, 5th Test: दूसरी पारी में भी कुक ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें

रविंद्र जडेजा की बड़ी अर्धशतकीय पारी से भारत वापसी करने में सफल रहा लेकिन एलिस्टेयर कुक की अपनी आखिरी पारी में दिखायी गयी दृढ़ता से इंग्लैंड ने रविवार को पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 114 रन बनाये। पहली पारी में 332 रन बनाने वाले इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 154 रन हो गयी है। (पूरी खबर पढ़ें)

सैफ कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

निखिल पुजारी और मनवीर सिंह के गोल की मदद से भारत ने रविवार को मालदीव को 2-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पिछली बार दोनों टीमें काठमांडो में 2013 में हुई सैफ चैम्पियनशिप में ही एक दूसरे से भिड़ीं थीं जिसमें भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

भारत को विदेश में सीरीज जीत के लिए मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत 

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने रविवार को सुझाव दिया कि भारत के पास के बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज तो हैं, लेकिन उन्हें विदेश में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। इंग्लैंड में वनडे सीरीज में गंवाने के बाद भारत टेस्ट सीरीज भी गंवा चुका है और टीम अब पांचवें और अंतिम टेस्ट को बचाने के लिए जूझ रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

अरपिंदर ने आईएएएफ कॉन्टिनेंटल कप में रचा इतिहास

त्रिकूद के एथलीट अरपिंदर सिंह ने आईएएएफ कॉन्टिनेंटल कप में रविवार को कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। वह इस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Ind Vs Eng: अंपायर के फैसले का विरोध करना एंडरसन को पड़ा महंगा, मिली सजा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

IPL: कोहली की कप्तानी पर RCB ने लिया फैसला

पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद कोचिंग स्तर पर बदलाव के दौर से गुजर रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अगले सीजन में टीम के कप्तान पर रूख साफ कर दिया है। पहले ये रिपोर्ट्स आ रही थीं कि विराट कोहली की जगह एबी डिविलियर्स को आरसीबी की कमान सौंपी जा सकती है। (पूरी खबर पढ़ें)

नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन जीत रचा इतिहास, सेरेना अंपायर पर भड़कीं

23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स को फाइनल में 6-2, 6-4 से मात देकर जापान की 20 वर्षीय नाओमी ओसाका ने नया इतिहास रच दिया है। ओसाका ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली जापानी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। शनिवार को खेले गए फाइनल में ओसाका ने स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को सीधे सेटों में मात देते हुए अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा जमाया। (पूरी खबर पढ़ें)

शास्त्री की बढ़ेगी मुश्किल! इंग्लैंड में टीम के खराब प्रदर्शन पर सीओए मांग सकता है रिपोर्ट

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी संभावना है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ चर्चा करेगी। भारत को एकदिवसीय श्रृंखला के अलावा टेस्ट श्रृंखला में भी हार का सामना करना पड़ा और उम्मीद है कि सीओए पांचवें टेस्ट के बाद टीम के प्रदर्शन का आकलन करेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडफुटबॉलसेरेना विलियम्सएडम गिलक्रिस्टएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

क्रिकेटIND vs ENG: 18 चौके 19 छक्के, भारत ने 20 ओवर में 253 रनों का पहाड़ खड़ा किया, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की पिटाई...

क्रिकेटIND vs ENG: 8 चौके 7 छक्के, संजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक, 26 गेंदों में 52 रन

क्रिकेटIND vs ENG T20 WC Semifinal: टीम इंडिया के लिए मंदिरों में हो रही पूजा, जीत के लिए फैन्स कर रहे प्रार्थना; देखें वीडियो

क्रिकेटIND vs ENG T20 semi-final: वानखेडे स्टेडियम में आज भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइल मुकाबला, मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!