लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: स्मृति मंधाना की तूफानी पारी से लेकर वेस्टइंडीज की रोमांचक जीत तक, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 27, 2018 07:55 IST

खेल की किन खबरों ने गुरुवार (26 जुलाई) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई। भारत के खिलाफ 1 अगस्त से एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इंग्लैंड के स्पिनरों आदिल राशिद और मोईन अली की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। राशिद इंग्लैंड के लिए आखिरी बार 2016 में भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में खेले थे, उन्होंने अब तक अपने करियर में 10 टेस्ट में 38 विकेट लिए हैं। राशिद के साथ-साथ इंग्लैंड की इस टीम में एक और स्पिनर मोईन अली की वापसी हुई है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

स्मृति मंधाना ने पहले अंग्रेज खिलाड़ी को सिखाई हिंदी, फिर खेली तूफानी पारी

इंग्लैंड की किया सुपर लीग टी20 में खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं स्मृति मंधाना ने अपने पहले ही मैच में जोरदार प्रदर्शन किया है। मंधाना ने इस लीग में वेस्टर्न स्टोर्म के लिए खेले अपने पहले मैच में कप्तान हीथर नाइट के साथ शानदार साझेदारी के दौरान उन्हें हिंदी भी सिखाई। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

आईसीसी ने शेयर किया दो साल के बच्चे का वीडियो, बैटिंग देख उड़ जाएंगे होश!

कहते हैं पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेमिसाल प्रतिभा की चर्चा बेहद कम उम्र में ही होने लगी थी और वह आगे चलकर क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक बने। लेकिन अगर कोई दो साल का बच्चा अपनी बैटिंग प्रतिभा से दुनिया को हैरान के तो हैरत में पड़ना लाजिमी है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

खराब कार्यक्रम पर भड़के सहवाग, कहा- भारत न खेले एशिया कप

एशिया कप 2018 में गत चैंपियन भारत का मुकाबला 19 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इस मैच से एक दिन पहले भारत 18 सितंबर को क्वॉलिफायर टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस तरह भारतीय टीम को महज 24 घंटे के अंदर ही दो मैच खेलने हैं।  पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने एशिया कप के कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा है कि भारत को एशिया कप में खेलना ही नहीं चाहिए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

टीम होटल में हुए रेप मामले में पुलिस ने श्रीलंकाई क्रिकेटर से की पूछताछ

श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिल्का से रेप मामले में पुलिस ने पूछताछ की है। बता दें कि दानुष्का के दोस्त पर श्रीलंकाई टीम के होटल में नार्वे की महिला से रेप का आरोप लगा था इसके बाद दानुष्का को टीम से निलंबित कर दिया गया था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

वेस्टइंडीज की बांग्लादेश पर आखिरी ओवर में 3 रन से रोमांचक जीत

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में में 3 रन से हराते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए शिमरन हेटमायेर के शानदार शतक की बदौलत 49.3 ओवर में 271 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 268 रन ही बना सकी। 21 वर्षीय शिमरोन कैरेबियन धरती में शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज क सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

टॅग्स :खेलमहिला हॉकी वर्ल्ड कपभारत vs इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

क्रिकेटIND vs ENG: 18 चौके 19 छक्के, भारत ने 20 ओवर में 253 रनों का पहाड़ खड़ा किया, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की पिटाई...

क्रिकेटIND vs ENG: 8 चौके 7 छक्के, संजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक, 26 गेंदों में 52 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!