लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: भारतीय बैडमिंटन के इस युवा सनसनी ने मचाया धमाल, पढ़ें दिन की बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: July 23, 2018 07:20 IST

खेल की किन खबरों ने रविवार (22 जुलाई) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 23 जुलाई: भारतीय बैडमिंटन के लिए रविवार को अच्छी खबर आई। युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतते हुए नया इतिहास रच दिया। 53 साल बाद किसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने ये कमाल किया। वहीं, पाकिस्तान के फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। दूसरी ओर, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले रिद्धिमान साहा की चोट और बीसीसीआई की उनकी चोट को लेकर रवैया भी सुर्खियों में आ गया है।

लक्ष्य सेन ने जीती जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप

भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है। छठी वरीयता प्राप्च 16 वर्षीय लक्ष्य ने रविवार को खेले गए फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी थाईलैंड के कुनालवट विटिडसर्न को सीधे सेटों में 21-19, 21-18 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही लक्ष्य इस चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले गौतम ठक्कर और पीवी सिंधु के बाद तीसरे भारतीय बन गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

फखर जमान ने तोड़ा मोहम्मद यूसुफ का 16 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने के साथ-साथ दो बार आउट होने के बीच सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। फखर ने इस मैच में 85 रन बनाकर आउट हुए। फखर ने दो बार आउट होने के बीच कुल 455 रन बटोरे और हमवतन मोहम्मद युसूफ का 16 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

साहा की चोट मामले में एनसीए के फिजियो सवालों के घेरे में

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वैसे तो टीम इंडिया के विकटकीपर रिद्धिमान साहा की चोट के बारे में अपनी वेबसाइट पर टाइमलाइन जारी करते हुए एक साहसी कदम उठाया है। लेकिन जिस तरह से साहा का नेशनल क्रिकेट ऐकैडमी (एनसीए) में रिहैबलिटेशन हुआ उससे फिजियोथेरेपिस्ट आशीष कौशिक सवालों के घेरे में आ गए हैं, जिनकी निगरानी में ही साहा का रिहैब हो रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)

AIFF ने सुनील छेत्री को चुना साल-2017 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2017 के लिये अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एआईएफएफ ने रविवार को यहां बैठक में उनका चयन किया। छेत्री हाल में बाईचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय फुटबालर बने थे। (पूरी खबर पढ़ें)

खेलो इंडिया स्कॉलरशिप योजना के लिए चुने गए 734 खिलाड़ी

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने रविवार को 'खेलो इंडिया प्रतिभा पहचान विकास योजना' के तहत 734 खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें सरकार से मान्याता प्राप्त आवासीय अकादमियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों को दैनिक खर्चे, इलाज और दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए सालाना एक लाख 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेललक्ष्य सेनबैडमिंटनसुनील छेत्रीएआईएफएफऋद्धिमान साहाबीसीसीआईखेलो इंडिया स्कूल गेम्सफखर जमानपाकिस्तानज़िम्बाब्वे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!