लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: मैडम तुसाद म्यूजियम में आज लगेगी कोहली की मोम की प्रतिमा, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2018 08:02 IST

खेल की किन खबरों ने मंगलवार (5 जून) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून: आईपीएल सट्टेबाजी मामले में बुकी सोनू जालान की गिरफ्तारी के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। साथ ही पुलिस की पूछताछ में कई बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। आज कोहली भी क्रिकेट के उन दिग्गज हस्तियों में शामिल हो जाएंगे जिनकी मोम की प्रतिमा दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी।

आईपीएल सट्टेबाजी: सोनू ने लिया साजिद खान का नाम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और क्रिकेट मैचों में होने वाली सट्टेबाजी में अरबाज खान के बाद अब बॉलीवुड से जुड़े एक और नामी शख्स का नाम सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ठाणे क्राइम ब्रांच के सूत्रों के हवाले से बताया है गिरफ्तार बुकी सोनी जालान ने सट्टेबाजी में पैसा लगाने वालों में साजिद खान का भी नाम लिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

विराट कोहली की मोम की प्रतिमा

विराट कोहली कोहली की मोम की प्रतिमा का अनावरण दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में किया जाएगा। विराट कोहली ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है कि 6 जून को दिल्ली स्थिति मैडम तुसाद में उनके मोम के स्टैचू (प्रतिमा) का अनावरण किया जाएगा। मैडम तुसाद में अपनी मोम की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही कोहली उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिनकी प्रतिमा इस म्यूजियम का हिस्सा हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

साइना-सिंधु के बीच फिर मनमुटाव? 

देश की दो दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बीच क्या सब कुछ ठीक है, ये सवाल एक बार फिर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद इन दिनों साइना और सिंधु को अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद से ही दोनों खिलाड़ी अलग-अलग स्थानों पर अभ्यास कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) 

काउंटी में कोहली की जगह पाकिस्तानी खिलाड़ी

गर्दन की चोट की वजह से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अगले महीने सरे के लिए प्रस्तावित तीन चार दिनी मैच नहीं खेल पाएंगे। अब आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली की जगह लेने के लिए एक पाकिस्तानी युवा बल्लेबाज का नाम सामने आ रहा हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सरे में कोहली की जगह लेने वालों की रेस में पाकिस्तानी बल्लेबाज अजहर अली का नाम सबसे आगे चल रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

बर्थडे केक काट आलोचकों के निशाने पर आए वकार- अकरम

90 के दशक में दुनिया की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी माने जाने वाली वसीम अकरम और वकार यूनिस की दोस्ती अब भी कायम है। हालांकि, दोनों मंगलवार को विवादों में आ गए। वकार यूनिस ने एक और साथी खिलाड़ी और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज और कुछ पत्रकारों के साथ अकरम की मौजूदगी में उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलविराट कोहलीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)अरबाज़ खानसाइना नेहवालपीवी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!