लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 325 सदस्यीय भारतीय दल जाएगा ऑस्ट्रेलिया, खेल मंत्रालय की मंजूरी

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2018 15:36 IST

ऑस्ट्रेलिया जाने वाले दल की लिस्ट में कई अतिरिक्त नामों को खेल मंत्रालय ने हटा दिया था जिसे लेकर पिछले हफ्ते IOA ने नाराजगी जताई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्च: खेल मंत्रालय ने पुष्टि कर दी है कि 4 अप्रैल से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 325 सदस्यीय भारतीय दल ऑस्ट्रेलिया जाएगा। इसके तहत भारतीय दल में 221 एथलीट, 58 कोच, 17 डॉक्टर और फीजियो सहित 7 मैनेजर और 22 अन्य अधिकारी शामिल हैं। चार साल में एक बार होने वाले यह खेल इस बार ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड कोस्ट शहर में आयोजित होने जा रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा खिलाड़ी भारत की ओर से एथलेटिक्स और शूटिंग से हैं। एथलेटिक्स में भारत की ओर से 31 जबकि शूटिंग में 27 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। वहीं, भारत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) में 16 और कुश्ती में 12 चेहरे भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। बैडमिंटन के लिए 10 सदस्यीय दल ऑस्ट्रेलिया में मौजूद होगा। इसमें वर्ल्ड नंबर-2 किदंबी श्रीकांत और महिलाओं में वर्ल्ड नंबर-3 पीवी सिंधु जैसे दिग्गज हैं।

सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक भी होंगी। खेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया, 'ऑस्ट्रेलिया जा रहे इन सदस्यों का खर्च खेल भारतीय प्राधिकरण (साई) उठायेगा। साई इसके लिए एक नोडल ऑफिसर नियुक्त करेगा जो तमाम विभागों जैसे आईओए, नाडा से संपर्क में रहेगा।'   

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया जाने वाले दल की लिस्ट में कई अतिरिक्त नामों को खेल मंत्रालय ने हटा दिया था जिसे लेकर पिछले हफ्ते भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद गुरुवार को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भरोसा जताया था कि मंत्रालय फिर से पूरे मसले पर विचार करेगा।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सपीवी सिंधुकिदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!