लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर मरियप्पन को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 18:13 IST

Open in App

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को तोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता ऊंची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु को सम्मानित किया, जो स्वर्ण नहीं जीत पाने से निराश थे।पांच साल पहले रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन ने इस बार टी42 वर्ग में 1.86 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में एक भारतीय, शरद कुमार ने 1.83 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ कांस्य पदक जीता।ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ मरिय्यपन ने रियो और अब तोक्यो में अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं इस अवसर पर हमारे सभी पैरा खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।’’इस मौके पर मरियप्पन ने कहा, ‘‘ मुझे भारत के लिए स्वर्ण जीतने की उम्मीद की थी, लेकिन आयोजन के दिन मौसम अच्छा नहीं था, जिस कारण मैं उस सपने को पूरा नहीं कर सका। मुझे विश्वास है कि मैं पेरिस में फिर से देश के लिए स्वर्ण पदक जीतूंगा।’’टी42 वर्ग में उन खिलाड़ियों को रखा जाता है जिनके पैर में समस्या है, पैर की लंबाई में अंतर है, मांसपेशियों की ताकत और पैर की मूवमेंट में समस्या हो। इस वर्ग में खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा पेश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!