लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री ने खेलों और फिटनेस पर क्विज शुरू किया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:04 IST

Open in App

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को फिटनेस और खेलों पर ‘ द फिट इंडिया क्विज’ की शुरूआत की । यह देशव्यापी क्विज फिटनेस और खेलों को लेकर स्कूली बच्चों में जागरूकता जगाने के लिये शुरू किया गया है ।इसके जरिये वे अपने स्कूलों के लिये तीन करोड़ से अधिक नकद पुरस्कार जीत सकते हैं । ठाकुर ने कहा ,‘‘ शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक फिटनेस भी समान रूप से महत्वपूर्ण है । फिट इंडिया क्विज कम उम्र से ही मानसिक रूप से जागरूक बनायेगा और खेलों की जानकारी बढायेगा ।’’ तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने भी इस कार्यक्रम में आनलाइन भाग लिया । क्विज में भाग लेने के लिये स्कूलों को फिट इंडिया वेबसाइट पर एक से 30 सितंबर तक दी जाने वाली लिंक पर रजिस्टर करना होगा और अक्टूबर के आखिर में होने वाले शुरूआती दौर में भाग लेने वाले अपने छात्रों के नाम देने होंगे ।प्रारंभिक दौर के विजेता दिसंबर में प्रदेश स्तर पर खेलेंगे और जनवरी फरवरी में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!