लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League La Liga: बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड खिताब की दौड़ में पिछड़े, सेविला ने लगातार हार के कारण कोच डियागो अलोंसो को बर्खास्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2023 19:22 IST

Spanish Football League La Liga: बार्सिलोना ने वेलेंसिया के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार तीसरा मैच है जबकि बार्सिलोना जीत हासिल करने में नाकाम रहा।

Open in App
ठळक मुद्देएटलेटिको एक अन्य मैच में एथलेटिक बिलबाओ से 2-0 से हार गया। जीत से एथलेटिक शीर्ष चार में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है। बार्सिलोना के अब 17 मैच में 35 अंक हो गए हैं।

Spanish Football League La Liga: बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब की दौड़ में पिछड़ गए हैं जबकि सेविला ने लगातार हार के कारण अपने कोच डियागो अलोंसो को बर्खास्त कर दिया है। बार्सिलोना ने वेलेंसिया के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार तीसरा मैच है जबकि बार्सिलोना जीत हासिल करने में नाकाम रहा।

एटलेटिको एक अन्य मैच में एथलेटिक बिलबाओ से 2-0 से हार गया। इस जीत से एथलेटिक शीर्ष चार में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है। बार्सिलोना के अब 17 मैच में 35 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज गिरोना से छह और दूसरे नंबर की टीम रीयाल मैड्रिड से चार अंक पीछे है।

इन दोनों टीम ने बार्सिलोना से एक मैच कम खेला है। एटलेटिको हार के बावजूद बार्सिलोना से एक अंक पीछे चौथे स्थान पर है। एटलेटिको के 16 मैच में 34 जबकि एथलेटिक के 17 मैच में 32 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

इस बीच सेविला ने गेटाफे के हाथों 3-0 से हार झेलने के बाद अपने कोच अलोंसो को बर्खास्त कर दिया। अलोंसो के अक्टूबर में टीम से जुड़ने के बाद सेविला ने लीग में जो आठ मैच खेले, उनमें उसे जीत नहीं मिली। इस बीच चैंपियंस लीग में उसने अपने चारों मैच गंवाए।

टॅग्स :SpainFIFA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!