लाइव न्यूज़ :

गजब! जीतने के बाद नग्न होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच गया ये खिलाड़ी

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2018 00:20 IST

मार्क अपने करियर का तीसरा वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप जीतने के बाद प्रस कॉन्फ्रेंस में तौलिया लपेटे ही पहुंच गए।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मई: हर खिलाड़ी को अपने करियर में सबसे ज्यादा प्यारी चीज जीत लगती है। फिर चाहे खेल क्रिकेट का हो या फिर स्नूकर का। यही नहीं, हर खिलाड़ी अपने अलग अंदाज में जीत की खुशी को मनाता है। स्नूकर खिलाड़ी मार्क विलियम्स ने ऐसा ही एक मजेदार तरीका जीत का जश्न मनाने का निकाला। मार्क सोमवार को अपने करियर का तीसरा वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप जीतने के बाद प्रस कॉन्फ्रेंस में तौलिया लपेटे ही पहुंच गए। मार्क प्रेस के सामने पहुंचे और फिर कुर्सी पर बैठते ही तैलिया भी हटा दिया।

दरअसल, मार्क ने चैम्पियनशिप के दौरान कहा था कि अगर वह चैम्पियनशिप जीतने में कामयाब होते हैं तो नग्न होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मार्क ने फाइनल में जॉन हिगिन्स को 18-16 से हराया। 

मार्क ने 15 साल बाद वर्ल्ड चैम्पियनशिप का खिताब जीता है। इससे पहले वह 2000 और 2003 में यह खिताब जीत चुके हैं। इसके साथ ही मार्क 43 साल की उम्र में चैंपियन बनने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। (और पढ़ें- Ind Vs Eng ODI Team: रायुडू को IPL में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम, टीम इंडिया में वापसी)

मार्क ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगले साल वह अगर फिर से चैम्पियनशिप जीतते हैं फिर से नग्न होंगे। मार्क ने कहा, 'मैं अगले साल जीतता हूं तो फिर से ये करूंगा और यहां कोई करतब भी दिखाऊंगा।' साथ ही मार्क ने बताया कि वह पिछले ही साल संन्यास लेने की सोच रहे थे लेकिन अब उन्हें लगता है कि उनका खेल अब भी अच्छा चल रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!