लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण ने किया जॉन हिगिन्स को निराश, 25 साल में पहली बार नहीं ले सके विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा

By भाषा | Updated: April 20, 2020 08:16 IST

कोरोना वायरस के चलते माना जा रहा है कि चैम्पियनशिप जुलाई में हो सकती है लेकिन हिगिन्स की पांचवीं बार विश्व खिताब जीतने की उम्मीद भी अब थम गयी है।

Open in App

चार बार के चैम्पियन जॉन हिगिन्स ने कहा कि वह 25 साल में पहली बार स्नूकर की विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाने से काफी निराश हैं, हालांकि वह कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई परिस्थितियों की गंभीरता को समझते हैं, जिसकी वजह से यह टूर्नामेंट नहीं खेला जा रहा है।

इस चैम्पियनशिप को शनिवार से इंग्लैंड के शेफील्ड में क्रूसिबल थिएटर में शुरू होना था और पिछले तीन चरण में उप विजेता रहे हिगिन्स इसमें प्रबल दावेदारों में से एक होते। ब्रिटेन में लॉकडाउन के चलते दुनिया भर में खेल प्रतियोगितायें बंद हो गयी है, जिसमें स्नूकर भी शामिल है।

ऐसी बातें चल रही हैं कि चैम्पियनशिप जुलाई में हो सकती है लेकिन हिगिन्स की पांचवीं बार विश्व खिताब जीतने की उम्मीद भी अब थम गयी है। स्कॉटलैंड के हिगिन्स (44 वर्ष) ने टूर्नामेंट के प्रायोजक बेटफ्रेड ने कहा, ‘‘पिछले 25 वर्षों में मैं इस समय खुद को शेफील्ड जाने के लिये तैयार करता हूं। मैंने एक साल भी इसे नहीं छोड़ा और मेरी उम्र के आधे से ज्यादा वर्षों मैंने इसमें शिरकत की है। ’’

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!