लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पुजारा की जगह साव बेहतर विकल्प : ब्रैड हॉग

By भाषा | Updated: July 3, 2021 13:27 IST

Open in App

सिडनी, तीन जुलाई आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में चेतेश्वर पुजारा की जगह युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव तीसरे नंबर पर बेहतर विकल्प हो सकते हैं ।

एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पुजारा की जगह के एल राहुल को लिया जाना चाहिये, हॉग ने कहा कि पारी की शुरूआत करने वाले साव बेहतर विकल्प होंगे ।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ अगर कोई पुजारा की जगह ले सकता है तो वह पृथ्वी साव है ।मुझे लगता है कि पारी की शुरूआत करने की बजाय वह तीसरे नंबर पर बेहतर है । वह अपार प्रतिभाशाली है और उसका भविष्य लंबा है । वह दौरे पर टीम में नहीं है लेकिन वाइल्डकार्ड के जरिये आ सकता है ।’’

भारत के लिये पांच टेस्ट और तीन वनडे खेल चुके साव श्रीलंका में सीमित ओवरों के दौरे पर गई भारतीय टीम में हैं ।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट टीम में बदलाव के संकेत दिये थे ।

कोहली ने कोई नाम नहीं लिया लेकिन इस बात पर खफा थे कि कुछ खिलाड़ियों ने रन बनाने का जज्बा नहीं दिखाया । आस्ट्रेलिया दौरे पर अहम पारियां खेलने वाले पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अर्धशतक जमाया लेकिन बाद में चार टेस्ट में नहीं चल सके ।डब्ल्यूटीसी फाइनल में उन्होंने 54 गेंद में आठ और 80 गेंद में 15 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!