लाइव न्यूज़ :

सेरेना और सबालेंका आस्ट्रेलिया ओपन के चौथे दौर में

By भाषा | Updated: February 12, 2021 14:07 IST

Open in App

मेलबर्न, 12 फरवरी (एपी) दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शुक्रवार को 19 साल की अनास्तासिया पोटापोवा को 7 . 6, 6 . 2 से हराकर चौथे दौर में अपनी जगह पक्की की।

जब खेल चल रहा था तब पृथकवास होटल में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया हालांकि अगले पांच दिन आस्ट्रेलियाई ओपन को दर्शकों के बिना जारी रखने की अनुमति दे दी है ।

मैच के पहले सेट में 25 सहज गलतियां करने के बाद भी अपने से लगभग 20 साल छोटी खिलाड़ी पर भारी पड़ने वाली सेरेना ने दर्शकों की गैरमौजूदगी पर कहा, ‘‘ यह आदर्श स्थिति नहीं है, दर्शकों का स्टेडियम में वापस आना अच्छा था। लेकिन आपको किसी भी स्थिति में अच्छा करना होता है। उम्मीद है सब कुछ बेहतर होगा। ’’

विश्व रैंकिंग में 101वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी के खिलाफ सेरेना पहले सेट के टाई-ब्रेकर में 5-3 से पिछड़ रही थी लेकिन फिर उन्होंने लगातार चार अंक बनाकर सेट अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सात खिताब सहित 23 ग्रैंडस्लैम विजेता के अनुभव का दूसरे सेट में पोटापोवा के पास कोई जवाब नहीं था।

अगले दौर में उनका सामना बेलारूस की एरिना सबालेंका से होगा। सबालेंका ने ग्रैंडस्लैम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया

सबालेंका ने अमेरिका की एन लि को 6 . 3, 6 . 1 से हराया । सबालेंका शीर्ष 16 में शामिल अकेली खिलाड़ी हैं जो आज तक किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची है । वह 2018 अमेरिकी ओपन में चौथे दौर तक पहुंची थी ।

तीसरे दौर में 14वीं वरीयता प्राप्त गार्बाइन मुगुरूजा ने जरीना दियास को 6 . 1, 6 . 1 से हराया जबकि मार्केटा वोंड्राउसोवा ने सोराना क्रिस्टी को 6 . 2, 6 . 4 से शिकस्त दी ।

पुरुषों के वर्ग में 2020 अमेरिकी ओपन के उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की जबकि 18वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव प्रतिद्वंद्वी पाब्लो कार्रेनो के मैच के बीच में हटने के कारण अगले दौर में पहुंच गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरियान पराग के 90 और फ़रेरा की तूफानी फिनिश, राजस्थान ने बनाया 225

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

क्रिकेटVIDEO: दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने पर मनाया आक्रामक अंदाज़ में जश्न

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!