लाइव न्यूज़ :

एससी ईस्ट बंगाल के निलंबित कोच फोलेर को फिर कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:12 IST

Open in App

मडगांव, 15 फरवरी चार मैचों का निलंबन झेल रहे ईस्ट बंगाल एससी के इंग्लिश कोच रॉबी फोलेर की परेशानियां और बढ सकती है क्योंकि एआईएफएफ ने इंडियन सुपर लीग के मैच के दौरान विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के कारण उन्हें सोमवार को फिर कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

फोलेर पर एआईएफएफ ने तीन फरवरी को चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है और उन्हें पांच लाख रूपये जुर्माना भी भरना है । उन्हें आईएसएल के दौरान भारतीय रैफरियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने का दोषी पाया गया था । उन्होंने हालांकि कहा कि उनके बयान में नस्लवादी कुछ नहीं था ।

फोलेर 23 फरवरी को नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ मैच तक निलंबित हैं ।

इसके बाद शुक्रवार को वास्को में तिलक मैदान स्टेडियम पर हैदराबाद एफसी के खिलाड़ी से भिड़ गए थे । मैच 1 . 1 से ड्रा रहा था ।

आईएसएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ फिलहाल चार मैचों का निलंबन झेल रहे एससी ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच फोलेर को एक बार फिर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के कारण एआईएफएफ की अनुशासन समिति ने तलब किया है ।’’

उन पर विरोधी टीम को दीर्घा से खड़े होकर गालियां देने का आरोप है ।उन्हें जवाब देने के लिये 18 फरवरी तक का समय दिया गया है ।

समिति ने एआईएफएफ को फोलेर के आचरण पर बाकी मैचों में कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये थे । इसने यह भी कहा था कि अनुशासनहीनता का एक भी मामला और आने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!