लाइव न्यूज़ :

साथियान ने आईटीटीएफ चेक ओपन खिताब जीता

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:39 IST

Open in App

स्टार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने बुधवार को यहां यूक्रेन के येवहेन प्रीश्चेपा पर 4-0 की जीत से आईटीटीएफ चेक अंतरराष्ट्रीय ओपन का पुरूष एकल खिताब अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज साथियान ने फाइनल में येवहेन को 11-0 11-6 11-6 14-12 से शिकस्त दी। इससे पहले शीर्ष वरीय भारतीय ने स्वीडन के ट्रूल्स मोरेगार्ध के सेमीफाइनल में रिटायर्ड हर्ट होने से फाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने इसमें बिना किसी परेशानी के पहले दो गेम 11-4 11-8 से अपने नाम कर लिये थे और वह तीसरे में 8-2 से आगे चल रहे थे, तभी मोरेगार्ध ने चोटिल होने के कारण हटने का फैसला किया। पिछले हफ्ते 28 साल के खिलाड़ी ने बुडापेस्ट में हमवतन मनिका बत्रा के साथ मिलकर डब्ल्यूटीटी कंटेडर का मिश्रित युगल खिताब जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!