लाइव न्यूज़ :

SAI कबड्डी कोच ने बेंगलुरु में की आत्महत्या, लगा था लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

By भाषा | Updated: October 16, 2018 15:51 IST

साइ के प्रशिक्षण केन्द्र में लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोपी कोच ने यहां होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली।

Open in App

भारतीय खेल संस्था (साइ) के प्रशिक्षण केन्द्र में लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोपी कोच ने यहां होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। दवांगेरे के पुलिस अधीक्षक आर चेतन ने मंगलवार को बताया, ‘‘साइ के बेंगलुरु केंद्र में वरिष्ठ कबड्डी कोच रूद्राप्पा वी होसमानी ने सोमवार को हरिहारा स्थित एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था।’’ 

पुलिस के मुताबिक होसामनी 13 अक्टूबर को होटल में आये थे और लंबे समय तक बाहर नहीं निकले जिसके बाद वहां के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

उन्होंने कहा कि जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो होसमानी का शरीर लटका हुआ था।

इस कोच पर नौ अक्टूबर को लड़कियों के ड्रेसिंग रूम में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। लड़की ने इसकी सूचना अपने अभिभावकों को दी जिसके बाद साइ के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी। 

अंतरिक जांच के बाद होसमानी को निलंबित कर दिया और इस शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ पोस्को धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। होसमानी के पिता ने भी एक शिकायत दर्ज करायी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!