लाइव न्यूज़ :

साइ ने आईओए से ताइक्वांडो की चयन समिति के पुनर्गठन की अपील की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से अप्रैल में गठित ताइक्वांडो की चयन समिति के पुनर्गठन की अपील की है क्योंकि सह अध्यक्ष संजय सारस्वत ने अपने पद पर बने रहने में असमर्थता जताई है।

भारतीय ताइक्वांडो महासंघ (टीएफआई) मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) नहीं है इसलिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के चयन के लिए आईओए ने पिछले महीने समिति का गठन किया था।

चयन समिति में साइ लखनऊ के कार्यकारी निदेशक सारस्वत को सह अध्यक्ष बनाया गया था जबकि साइ के दो कोच इसके सदस्य और एक रिजर्व सदस्य था।

साइ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईओए को भेजे पत्र में साइ ने कहा है कि संजय सारस्वत ने साइ के कार्यकारी निदेशक के रूप प्रतिबद्धताओं को देखते हुए सह अध्यक्ष के रूप में बने रहने में असमर्थता जताई है।’’

पत्र में कहा गया है कि यह विवेकपूर्ण होगा कि चयन समिति का पुनर्गठन किया जाए और चयन समिति में साइ के कोचों की संख्या को घटाया जाए।

राज्य इकाइयों में आपसी मतभेद के बाद इस साल ही शुरुआत में टीएफआई की मान्यता रद्द कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!