लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने साइ बेंगलोर में चार परियोजनाओं की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलोर केंद्र में कृत्रिम एथलेटिक्स ट्रैक, लड़कियों के 330 बेड के हॉस्टल, किचन और डाइनिंग हॉल के अलावा जिम्नेजियम परिसर की आधारशिला रखी।

इस दौरान कर्नाटक के खेल मंत्री केसी नारायण गौड़ा भी उनके साथ मौजूद थे।

केंद्र में बनने वाला कृत्रिम ट्रैक आठ लेन का 400 मीटर का ट्रैक होगा जिसमें दो अतिरिक्त सीधी लेन होंगी।

यह अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघ से प्रमाणित कैटेगरी 5 और क्लास 1 का ट्रैक होगा। इस परियोजना में हाई परफोर्मेंस ट्रेनिंग के लिए 500 मीटर क्ले ट्रैक और 100 मीटर सैंड ट्रैक भी शामिल है।

इस परियोजना के 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है और इसके लिए खेलो इंडिया बजट से 13 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

लड़कियों के हॉस्टल में 110 कमरे होंगे जिनके साथ बाथरूम जुड़ा होगा। इस परियोजना को मार्च 2022 तक 29 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाना है। इसका निर्माण राष्ट्रीय खेल विकास कोष और खेलो इंडिया बजट के अंतर्गत होगा।

किचन और डाइनिंग हॉल के मौजूदा ढांचे का अधुनिकीकरण होगा जिससे कि एक सत्र में 1500 लोग खाना खा पाएंगे। इस परियोजना के भी मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए खेलो इंडिया बजट से दो करोड़ 30 लाख रुपये आवंटित किए जाएंगे।

खेल मंत्री ने साइ एनएसएससी बेंगलोर में रहने वाली हॉकी खिलाड़ियों के शिविर के लिए विशेष रूप से नए आधुनिक परिसर का उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटेस्ट क्रिकेट 200 से अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी?, 214 के साथ नंबर-1 जो रूट, टॉप-3 में भारतीय खिलाड़ी शामिल, देखिए लिस्ट

क्रिकेट3468 गेंद में 3000 रन?, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी?, गिलक्रिस्ट, वार्नर, पंत और सहवाग से आगे निकले हैरी ब्रूक

भारतबांग्लादेशी पर्यटकों के लिए सिलीगुड़ी के होटलों में एंट्री बंद, लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अटैक का किया विरोध

क्राइम अलर्टDelhi: पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, फिर ट्रेन से सामने कूदा पति; विवेक विहार में एक ही दिन में उजड़ा परिवार

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!