लाइव न्यूज़ :

रीजीजू कोविड-19 जांच में पॉजिटिव, कहा, ‘बिलकुल ठीक हैं’

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं लेकिन वह पूरी तरह से फिट महसूस कर रहे हैं।

रीजीजू (49 वर्ष) ने अपने ट्विटर पेज पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कोविड-19 की जांच करने के बाद आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ’’

उन्होने लिखा, ‘‘मैं डाक्टरों की सलाह ले रहा हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो हाल में मेरे संपर्क में आये हैं, वे खुद पर नजर रखें, खुद को पृथकवास में रखें और जांच करायें। शारीरिक रूप से मैं फिट महसूस कर रहा हूं। ’’

रीजीजू शुक्रवार को टिहरी में ‘वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट’ के उद्घाटन के लिये उत्तराखंड में थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इस उद्घाटन समारोह में उनके साथ थे जो हाल में इस संक्रमण से उबरे हैं।

गुरूवार को रीजीजू ने उत्तरकाशी जिले में निलोंग घाटी क्षेत्र का दौरा किया था जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक सुरजीत सिंह देसवाल भी उनके साथ थे।

खेलों के अलावा रीजीजू को हाल में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (एवाईयूएसएच) मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था क्योंकि इस पद पर काबिज श्रीपद येसो नायक को एक दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अरूणाचल प्रदेश के अरूणाचल पश्चिम निवार्चन क्षेत्र से लोकसभा सांसद रीजीजू अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री भी हैं।

भारत में कोविड-19 संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है जिसमें मंगलवार को देश में सबसे ज्यादा 2,34,692 लोग इस वायरस की चपेट में आये जो अभी तक प्रत्येक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!