लाइव न्यूज़ :

बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में राइनोज ने बेंगलुरू को हराया

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:06 IST

महिला वर्ग में सिमरनजीत (64 किग्रा) ने राइनोज की जॉनी को हराकर बेंगलुरू को फिर से बढ़त दिलायी। इसके बाद बेंगलुरू के अनुभवी मुक्केबाज गौरव बिधुड़ी ने भी मोहम्मद इताश पर आसान जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बाउट मुक्केबाजी लीग के मैच में शानदार वापसी करते हुए बेंगलुरू ब्रॉलर्स को 4-3 से हराया। एशियाई चैम्पियनशिप-2019 की कांस्य पदक विजेता निखत ने 51 किग्रा में जब रिंग में उतरी थीं

नार्थईस्ट राइनोज ने निखत जरीन की अगुवाई में मंगलवार को यहां बिग बाउट मुक्केबाजी लीग के मैच में शानदार वापसी करते हुए बेंगलुरू ब्रॉलर्स को 4-3 से हराया। एशियाई चैम्पियनशिप-2019 की कांस्य पदक विजेता निखत ने 51 किग्रा में जब रिंग में उतरी थीं तब बेंगलुरू की टीम 3-1 से आगे थी।

निखत ने बेंगलुरू की पिंकी रानी को 3-2 से हराकर राइनोज को वापसी दिलायी। इसके बाद दक्ष ने चोटिल होने के बाद भी दमदार खेल दिखाया और पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में बेंगलुरू के नितिन को 5-0 से हरा दिया। दक्ष की इस जीत ने स्कोर 3-3 से बराबर कर मैच को रोमांचक बना दिया। राइनोज के लालदिन माविया ने आखिरी मुकाबले में बेंगलुरू के आशीष इंसा को 3-2 से हराकर राइनोज को 4-3 से जीत दिला दी।

इससे पहले बेंगलुरू के रेयाल पुरी ने 91 किग्रा में राइनोज के इरागाशेव तैमूर को नाकआउट किया। मनदीप जांगड़ा ने दिनेश डागर को 4-1 से हराकर राइनोज को वापसी दिलायी। महिला वर्ग में सिमरनजीत (64 किग्रा) ने राइनोज की जॉनी को हराकर बेंगलुरू को फिर से बढ़त दिलायी। इसके बाद बेंगलुरू के अनुभवी मुक्केबाज गौरव बिधुड़ी ने भी मोहम्मद इताश पर आसान जीत दर्ज की। 

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!