लाइव न्यूज़ :

हमारे लिए रिवर्स स्विंग शानदार रही: एंडरसन

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:28 IST

Open in App

चेन्नई, नौ फरवरी भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की 227 रन की जीत में रिवर्स स्विंग का घातक इस्तेमाल करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि इसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

एंडरसन ने सुबह के सत्र में रिवर्स स्विंग का शानदार नजारा पेश करते हुए तीन विकेट चटकाकर भारत के मध्यक्रम को ध्वस्त किया जिससे मेजबान टीम 58.1 ओवर में 192 रन पर ढेर हो गई।

एंडरसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह अच्छी तरह हो रही थी। गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। हमें पता था कि हमें सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी और मैं ऐसा करने में सफल रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां उछाल को लेकर मैं थोड़ा भाग्यशाली रहा। रिवर्स स्विंग हमारे लिए शानदार रही। बेशक पिच धीमी थी और टूट रही थी इसलिए हवा में मिल रही मूवमेंट से हम तेज गेंदबाजों को लग रहा था कि हम किसी भी गेंद पर विकेट हासिल कर सकते हैं।’’

मैच में 63 रन देकर पांच विकेट चटकाने वाले 38 साल के एंडरसन ने कहा कि पांच दिन तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी लेकिन टेस्ट में जीत के साथ चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाने की उन्हें खुशी है।

अब तक 158 टेस्ट में 611 विकेट चटकाने वाले एंडरसन ने कहा, ‘‘पांच दिन तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मैं शानदार महसूस कर रहा हूं। श्रीलंका का दौरा अच्छा रहा और मैं उस फॉर्म को यहां भी बरकरार रखने में सफल रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खुशी है कि मुझे इस मैच में खेलने का मौका मिला, हमारे पास यहां गेंदबाजों का अच्छा समूह था। हमें तीन दिन अच्छा आराम करना होगा और फिर कड़ा प्रदर्शन करना होगा। ’’

इंग्लैंड की पहली पारी में 218 रन बनाकर मैन आफ द मैच बने कप्तान जो रूट के संदीर्भ में एंडरसन ने कहा, ‘‘रूट स्पिन के खिलाफ शानदार खिलाड़ी है। उसने उदाहरण पेश करते हुए मोर्चे से अगुआई की। उम्मीद करते हैं कि वह फॉर्म जारी रखेगा और हम बाकी खिलाड़ी योगदान देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat Local Body Election Results 2026: ओलपाड और पिंजरा सहित सूरत जिला पंचायत की सभी 5 सीट पर बीजेपी का कब्जा, 0 पर आउट कांग्रेस और आप?

भारतGujarat Local Body Election Result 2026: भाजपा 182 और कांग्रेस 25 सीट पर आगे?, गोटा की सभी 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, जानिए आप हाल

भारतAssam HS Result 2026: 330794 छात्रों में से कुल 81.54% छात्र उत्तीर्ण, स्कोर और मार्कशीट की जांच कैसे करें?

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!