लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंधित निशानेबाजों को मिल सकती है छूट, एनआरएआई प्रमुख संचालन समिति से करेंगे मांग

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी अनधिकृत आनलाइन लीग में भाग लेने के कारण अगली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलने से प्रतिबंधित किये गए 15 निशानेबाजों को राहत मिल सकती है चूंकि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा कि वह इस प्रतिबंध को हटाने के लिये प्रयास करेंगे ।

देश में इस खेल की सर्वोच्च ईकाई की मंजूरी के बिना पिछले साल गैर-मान्यता प्राप्त ऑनलाइन टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के बाद तोक्यो ओलंपिक कोटाधारी यशस्विनी देसवाल सहित कुछ और निशानेबाजों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से रोक दिया गया था।

एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि वह पांच मार्च को महासंघ की आम बैठक में इस फैसले पर रोक लगाने के लिए संचालन समिति को ‘मनाने’ की कोशिश करेंगे।

उन्होंने एनआरएआई से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि हम अपने खेल और हमारे निशानेबाजों के सर्वोत्तम हित में काम करें। निशानेबाजी बिरादरी से संबंधित किसी व्यक्ति, खासकर निशानेबाजों के खिलाफ किसी भी गंभीर कार्रवाई से हमें निराशा होमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हाल ही में एनआरएआई के फैसले के खिलाफ खिलाड़ियो के माता-पिता और प्रभावित निशानेबाजों से कई अनुरोध प्राप्त हुए। मैं अगले महीने के आम बैठक में इस मुद्दे को उठाने और उक्त निर्णय को लागू नहीं करने के लिए सदस्यों को मनाने की कोशिश करूंगा।’’

संचालन समिति में पिछले सप्ताह इन निशानेबाजों पर अगले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!