लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड ने एक और जीत से दावेदारी बरकरार रखी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 10:21 IST

Open in App

मैड्रिड, 15 फरवरी (एपी) रीयाल मैड्रिड ने कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद वेलेंसिया को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब की अपनी दावेदारी बरकरार रखी।

रीयाल मैड्रिड ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी लेकिन उसके एक और खिलाड़ी दानी कार्वाजाल इस मैच के दौरान चोटिल हो गये। वह इससे पहले भी चोट के कारण सात मैचों से बाहर रहे थे।

रीयाल मैड्रिड के कम से कम 10 खिलाड़ी हाल के मैचों में उपलब्ध नहीं रहे। इनमें कप्तान सर्जिया रामोस और प्लेमेकर एडेन हेजार्ड भी शामिल हैं।

लेकिन इसके बावजूद जिनेदिन जिदान की कोचिंग वाली टीम ने करीम बेंजेमा और टोनी क्रूस के पहले हाफ में किये गये गोल से अपना विजय अभियान जारी रखा।

इस जीत से रीयाल मैड्रिड के 23 मैचों में 49 अंक हो गये हैं। अब वह शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड (21 मैचों में 54 अंक) से पांच अंक पीछे और बार्सिलोना (22 मैचों में 46) से तीन अंक आगे हो गया है।

अन्य मैचों में रीयाल सोसिडाड ने अलेक्सांद्र इसाक के 30वें मिनट में किये गये गोल से गेटाफे को 1-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल कर लिया। रीयाल बेटिस ने विल्लारीयाल को 2-1 से जबकि ओसासुना ने लेवांटे को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

क्रिकेटRR vs DC: लगातार तीसरी हार के बाद डीसी ने जीता मुकाबला, आरआर को 7 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटरियान पराग के 90 और फरेरा की तूफानी फिनिश, राजस्थान ने बनाया 225

क्रिकेट226 रन चेज कर दिल्ली ने मारी बाजी, राहुल-निसंका की तूफानी पारियां

क्रिकेटRR vs DC: वेपिंग विवाद में जुर्माना लगने के बाद रियान पराग ने जड़े शानदार 90 रन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!