लाइव न्यूज़ :

टूर्नामेंट में अब तक अजेय रीयल कश्मीर की नजरें नेरोका के खिलाफ जीत पर

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:45 IST

Open in App

कल्याणी, 12 फरवरी टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहे रीयल कश्मीर एफसी (आरकेएफसी) की नजरें खराब फॉर्म से जूझ रहे नेरोका एफसी के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में जीत दर्ज करके आईलीग फुटबॉल अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार करने पर टिकी हैं।

पिछले मैच में शीर्ष पर चल रहे चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ ड्रॉ खेलने वाली रीयल कश्मीर की टीम नेरोका को हराकर अपने अंकों की संख्या गोवा की टीम के बराबर करना चाहेगी।

लीग के पहले चरण में रीयल कश्मीर के सिर्फ चार मैच बचे हैं और ऐसे में टीम बाकी बचे सभी मैचों में अधिकतम अंक जुटाने की कोशिश करेगी।

टीम के कोच डेविड रिचर्डसन ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य नेरोका के खिलाफ तीन अंक हासिल करने का है। हम पहले चरण में शीर्ष छह में जगह बनाना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि लीग के बाद के चरण में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखेंगे।’’ दूसरी तरफ नेरोका की टीम को पिछले मैच में चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी और वह नीचे से दूसरे स्थान पर चल रही है। टीम के हालांकि तीन मैच बचे हैं और उसके पास शीर्ष छह में जगह बनाने का मौका है।

नेरोका की टीम भी इस करो या मरो के मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से ही उतरेगी।

टीम के कोच गिफ्ट रेइखान ने कहा, ‘‘पिछले मैच में हमने गल्तियां की। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम इन्हें नहीं दोहराएं। यह तो तय है कि हम तीन अंक के लिए पूरी जान लगा देंगे। रीयल कश्मीर की टीम अच्छी है और वे चैंपियनशिप जीतने के असली दावेदार हैं। उनके खिलाफ मुकाबला कड़ा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

क्रिकेटRR vs DC: लगातार तीसरी हार के बाद डीसी ने जीता मुकाबला, आरआर को 7 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटरियान पराग के 90 और फरेरा की तूफानी फिनिश, राजस्थान ने बनाया 225

क्रिकेट226 रन चेज कर दिल्ली ने मारी बाजी, राहुल-निसंका की तूफानी पारियां

क्रिकेटRR vs DC: वेपिंग विवाद में जुर्माना लगने के बाद रियान पराग ने जड़े शानदार 90 रन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!