लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने रक्षा बलों के ओलंपियनों को सम्मानित किया, एएसआई स्टेडियम का नाम नीरज के नाम पर रखा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:43 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां सेना खेल संस्थान (एएसआई) में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सहित तोक्यो खेलों में भाग लेने वाले रक्षा बलों के कर्मियों (खिलाड़ियों और कोचों) को सम्मानित किया।  इस मौके पर राजनाथ ने एएसआई स्टेडियम का नाम बदलते हुए इसे नीरज चोपड़ा के नाम पर करने की घोषणा की। नीरज हाल ही में ओलंपिक एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पदक विजेता बने थे। वह व्यक्तिगत स्पर्धा में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी है। इस कार्यक्रम में नीरज भी मौजूद थे।सेना से जुड़े ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने इस मौके पर रक्षा मंत्री को एक शॉल भेंट की। इस शॉल पर इन सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। यहां सम्मानित होने वालों में नीरज के अलावा तरुणदीप राय (तीरंदाजी), प्रवीण जाधव (तीरंदाजी), अमित पंघाल (मुक्केबाजी), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), सतीश कुमार (मुक्केबाजी), सीए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी कोच), छोटेलाल यादव (मुक्केबाज मैरीकोम के कोच), दीपक पूनिया (कुश्ती), अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह (रोइंग), विष्णु सरवनन (सेलिंग यानी पाल नौकायन) शामिल थे।इस मौके पर नीरज को भाले की प्रतिकृति भेंट की गयी।राजनाथ ने कहा कि उनकी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए सब कुछ करेगी।राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ खेल को बढ़ावा देने के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। देश का हर खिलाड़ी इसके बारे में जानता है। हमारे प्रधानमंत्री सभी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।’’रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ सरकार खेल के जगत के हर व्यक्ति को प्रोत्साहन देगी और राज्य सरकारें भी खिलाड़ियों की सुविधा में अच्छा योगदान दे रही हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उस लम्हें का इंतजार कर रहा हूं जब भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी का मौका मिलेगा।’’इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!