लाइव न्यूज़ :

अंडर-19 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की कमान कासिम अकरम को

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:02 IST

Open in App

कराची, दो दिसंबर युवा आलराउंडर कासिम अकरम अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान की अगुआई करेंगे।

जूनियर मुख्य चयनकर्ता सलीम जाफर ने कहा, ‘‘हमने ऐसे खिलाड़ियों की पहचान और चयन किया है जिनमें ना सिर्फ इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है बल्कि उनका भविष्य भी उज्जवल है। ’’

पाकिस्तान 2003 और 2005-06 में लगातार दो अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद से दोबारा यह खिताब नहीं जीत पाया है। दक्षिण अफ्रीका में 2020 की शुरुआत में पिछला विश्व खिताब बांग्लादेश ने जीता था।

पाकिस्तान की टीम में चुने गए चार खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में पिछले विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे जिसमें कासिम के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल वाहिक बंगालजई और मोहम्मद शहजाद तथा मध्यक्रम के बल्लेबाज इरफान खान नियाजी शामिल हैं।

पाकिस्तान शाहीन्स और अंडर-19 कोच इजाज अहमद विश्व कप और एशिया कप में सहयोगी स्टाफ के प्रमुख होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!