लाइव न्यूज़ :

पीवी सिंधु लगातार तीसरे साल बनीं ईएसपीएन की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, पुलेला गोपीचंद चुने गए सर्वश्रेष्ठ कोच

By भाषा | Published: February 20, 2020 3:26 PM

पीवी सिंधु की विश्व चैंपियनशिप जीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खेल पल चुना गया, वहीं राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधु ने लगातार तीसरी बार ईएसपीएन की ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता।फर्राटा धाविका दुती चंद को मैदान से भीतर और बाहर प्रेरणास्रोत बनने के लिये ‘करेज’ पुरस्कार दिया जाएगा।

विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार ईएसपीएन की ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता, जबकि युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी पुरुष वर्ग में चुने गए। सौरभ ने विश्व कप में पांच स्वर्ण पदक जीते जिनमें दो 10 मीटर एयर पिस्टल और तीन 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में मिले।

फर्राटा धाविका दुती चंद को मैदान से भीतर और बाहर प्रेरणास्रोत बनने के लिये ‘करेज’ पुरस्कार दिया जाएगा। दुती चंद ने लिंग संबंधी नियमों को लेकर आईएएएएफ से लड़ाई जीती और ट्रैक पर लौटी। उन्होंने समलैंगिक रिश्ते में होने की बात भी स्वीकार की थी। शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी’ का पुरस्कार मिला, जिन्होंने मास्को में विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती। वह 2016 से 2018 के बीच मातृत्व अवकाश के कारण ब्रेक पर थी।

पहलवान दीपक पूनिया को ‘वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी’ चुना गया। राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। सिंधु की विश्व चैंपियनशिप जीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खेल पल चुना गया। मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीता। दिव्यांग खिलाड़ी मानसी जोशी को सर्वश्रेष्ठ पैरा एथलीट चुना गया।

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ के लिए चुना गया। बलबीर ने लंदन 1948, हेलसिंकी 1952 और मेलबर्न 1956 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वह 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कोच भी थे।

टॅग्स :पी वी सिंधुपुल्लेला गोपीचंदसौरभ चौधरीमनु भाकर
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलBadminton Asia Championships: पीवी सिंधू को मिली जीत, लक्ष्य सेन और श्रीकांत पहले दौर में हारे

अन्य खेलBadminton Asia Team Championships title 2024: भारतीय महिलाओं ने एशिया में तिरंगा लहराया, स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, थाईलैंड को 3-2 से पराजित किया

अन्य खेलBadminton Asia Team Championships 2024: हमारी बेटी किसी से कम नहीं!, महिला टीम ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, जापान को 3-2 से हराकर फाइनल में, थाइलैंड से टक्कर

अन्य खेलMadrid Spain Masters Super 300 Badminton Tournament: सिंगापुर की मिन को 24-22, 22-20 हराकर साल में पहली बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पीवी

अन्य खेलLook Back 2022: थॉमस कप और राष्ट्रमंडल खेलों की जीत ने भारतीय बैडमिंटन के लिए 2022 को बनाया यादगार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल, मेसी और रोनाल्डो क्लब में शामिल, 252 मैच और 515 गोल, 6 जून को अलविदा!, जानें उपलब्धि

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट