लाइव न्यूज़ :

चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ होगी पंजाब एफसी की कड़ी परीक्षा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:17 IST

Open in App

कल्याणी, 12 फरवरी लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब एफसी को आईलीग फुटबॉल मैच में शनिवार को यहां चेन्नई सिटी एफसी से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।

पंजाब एफसी अभी सात मैचों में 11 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। पहले चरण के उसके केवल तीन मैच बचे हुए हैं और ऐसे में पंजाब के मुख्य कोच कर्टिस फ्लेमिंग अपनी टीम को अधिक से अधिक मैच जीतने के लिये प्रेरित करेंगे ताकि तालिका में उसकी स्थिति मजबूत बनी रहे।

फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘टीम का मनोबल ऊंचा है। हम अच्छी स्थिति में हैं और हमने लगातार दो मैच जीते हैं। हमें आत्ममुग्धता से बचना होगा। ’’

चेन्नई सिटी एफसी ने पिछले मैच में नेरोका एफसी को हराकर जीत की राह पकड़ी। उसके अभी नौ अंक हैं और वह छठे स्थान पर है।

उसे पंजाब से एक मैच अधिक खेलना है लेकिन टूर्नामेंट के इस चरण में वह अंक गंवाने की स्थिति में नहीं है। टीम पंजाब के खिलाफ तीन अंक हासिल करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

चेन्नई के मुख्य कोच सत्यसागर ने कहा, ‘‘हम नेरोका एफसी पर मिली जीत के बाद लय बरकरार रखना चाहते हैं। हमें अपने पिछले मैच के बाद विश्राम का अच्छा मौका मिला है। खिलाड़ी पंजाब के खिलाफ सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिये तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

क्रिकेटRR vs DC: लगातार तीसरी हार के बाद डीसी ने जीता मुकाबला, आरआर को 7 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटरियान पराग के 90 और फरेरा की तूफानी फिनिश, राजस्थान ने बनाया 225

क्रिकेट226 रन चेज कर दिल्ली ने मारी बाजी, राहुल-निसंका की तूफानी पारियां

क्रिकेटRR vs DC: वेपिंग विवाद में जुर्माना लगने के बाद रियान पराग ने जड़े शानदार 90 रन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!