लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स ने की वापसी, दबंग दिल्ली को 34-31 से हराया

By सुमित राय | Updated: October 19, 2018 09:20 IST

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन का 21वां मैच स्टीलर्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला गया।

Open in App

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन का 21वां मैच स्टीलर्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला गया। सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मैच में स्टीलर्स ने दबंग दिल्ली को 34-31 से हरा दिया।

हरियाणा की टीम होम ग्राउंड पर आखिरी मैच खेलने उतरी थी और इसमें उसे जीत नसीब हुई। इससे पहले उसे अपने होम ग्राउंड पर लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हरियाणा की सात मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि पांच मैचों में उसे हार मिली है। वहीं दिल्ली की तीन मैचों में यह पहली हार है, जबकि उसका पहला मैच बराबरी पर खत्म हुआ था और दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी।

अपने होम ग्राउंड पर लगातार चार मैच हारने के बाद हरियाणा की टीम ने दिल्ली के खिलाफ वापसी की जीत दर्ज की। अपने आखिरी घरेलू मैच में भी हरियाणा की टीम पहले हाफ में पिछड़ रही थी और स्कोर 14-16 था, लेकिन दूसरे हाफ में उसने वापसी की और मैच 34-31 से अपने नाम कर लिया।

हरियाणा के लिए विकास कंडोला ने सबसे ज्यादा नौ अंक हासिल किए, जबकि कप्तान मोनू गोयत ने सात, प्रवीन ने छह और नवीन ने चार अंक अपनी टीम के लिए जोड़े। दिल्ली के लिए चंद्रन रणजीत ने आठ, पवन कादियान ने सात, रविन्दर पहल ने पांच और जोगिन्दर नरवाल ने चार अंक हासिल किए, लेकिन अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने के बावजूद जीत नहीं दिला पाए।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीकबड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!