लाइव न्यूज़ :

सिमरनजीत और दिनेश डागर प्रेसीडेंट कप मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: July 26, 2019 09:42 IST

चोपाड़े ने इंडोनेशिया के फाहमी मुहम्मद को हराकर 52 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना श्रीलंका के धर्मसेना पियाल से होगा।

Open in App

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (महिलाओं के 60 किग्रा) और दिनेश डागर (पुरुषों के 69 किग्रा) ने गुरुवार को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में चल रही 23वें प्रेसीडेंट कप मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। इन दोनों के अलावा पुरूष वर्ग में अंकुश दहिया (64 किग्रा) और अनंत प्रहलाद चोपाड़े (52 किग्रा) ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का किया।

एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिमरजीत ने सेमीफाइनल में इटली की फ्रांसेस्का मार्तुसिएलो को 5-0 से शिकस्त दी। फाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता हसनाह हुसवातुन से होगा। पिछले साल इंडिया ओपन में रजत पदक जीतने वाले डागर ने इंडोनेशिया के नौमेओ डेफ्री को 5-0 से हराया। उन्हें खिताब जीतने के लिये इंडोनेशिया के ही समादा सापुत्रा से भिड़ना होगा।

चोपाड़े ने इंडोनेशिया के फाहमी मुहम्मद को हराकर 52 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना श्रीलंका के धर्मसेना पियाल से होगा। अंकुश दहिया ने एक अन्य मुकाबले में अफगानिस्तान के नूर बेलाल को हराया और अब उन्हें कोरिया के गिहियोन यू का सामना करना है। इससे पहले बुधवार को मोनिका (48 किग्रा) ने इंडोनेशिया की नीस एंगलिना को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता जमुना बोरो (54 किग्रा) भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में नीरज स्वामी (49 किग्रा) ने अंतिम चार में पहुंचकर अपने लिए पदक पक्का किया। छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकोम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के दस सदस्यीय दल की अगुवाई कर रही हैं। टूर्नामेंट 28 जुलाई तक चलेगा।

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!