लाइव न्यूज़ :

Premier League: चैम्पियंस लीग में उलटफेर, बायर्न म्युनिख से 1-0 से हारकर मैनचेस्टर युनाइटेड बाहर, तीन बार की यूरोपीय कप चैम्पियन टीम 12 मैच हारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2023 12:47 IST

Premier League: बायर्न म्युनिख से 1-0 से हारकर मैनचेस्टर युनाइटेड चैम्पियंस लीग फुटबाल से प्रारंभिक दौर में ही बाहर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबायर्न के लिये किंग्स्ले कोमैन ने 70वें मिनट में गोल किया।मैनचेस्टर युनाइटेड की नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई। गालाटासारे को 1 . 0 से हराया।

Premier League: यूरोपीय प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम पहले दौर से बाहर हो गई। बायर्न म्यूनिख ने 1-0 से हराकर लाखों फैंस को झटका दिया है। मैनेजर एरिक टेन हाग ने कहा कि उनकी टीम ने सभी का दिल तोड़ा है। बायर्न के लिये किंग्स्ले कोमैन ने 70वें मिनट में गोल किया।

इसके साथ ही तीन बार की यूरोपीय कप चैम्पियन मैनचेस्टर युनाइटेड की नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई। इस सत्र में सभी स्पर्धाओं में 12वीं हार के साथ ही ग्रुप ए में सबसे नीचे रही युनाइटेड ने यूरोपा लीग में स्थान भी पक्का नहीं किया। इस ग्रुप से कोपेनहेगन भी अंतिम 16 में पहुंच गई जिसने गालाटासारे को 1 . 0 से हराया।

इस नतीजे के मायने हैं कि अगर युनाइटेड जीत भी जाती तो अगले दौर में नहीं पहुंच पाती। पूर्व मैनेजर एलेक्स फर्ग्युसन के 2013 में रिटायर होने के बाद से सात प्रयासों में तीसरी बार युनाइटेड नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी है और दूसरी बार चैम्पियंस लीग ग्रुप में सबसे नीचे रही है।

चैम्पियंस लीग : ब्रागा को हराकर नपोली नॉकआउट में

सीरि ए खिताब बरकरार नहीं रख पाने का गत भुलाते हुए नपोली ने ब्रागा को 2 . 0 से हराकर चैम्पियंस लीग फुटबॉल के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। सेरडार सात्की के आत्मघाती गोल से नपोली ने बढत बना ली और विक्टर ओसिमहेन ने दूसरा गोल किया। नपोली ग्रुप सी में रीयाल मैड्रिड के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

रिकॉर्ड 14 बार की चैम्पियन मैड्रिड 18 अंक लेकर शीर्ष पर रही जिसने बर्लिन को दूसरे ग्रुप मैच में 3 . 2 से मात दी। रीयाल सोशिदाद ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में शानदार वापसी करते हुए पहली बार ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया।

ग्रुप डी में मंगलवार को सोशिदाद ने इंटर मिलान से गोलरहित ड्रॉ खेला। इस परिणाम के साथ टीम ग्रुप डी में गोल औसत के आधार पर नेराजुरी से ऊपर शीर्ष पर रही। सोशिदाद ने अभी तक दो ही गोल गंवाये हैं और एक दशक बाद चैम्पियंस लीग में वापसी करते हुए पहले सत्र में अपराजेय रही है।

 

टॅग्स :मैनचेस्टर युनाइटेडSpainइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!