लाइव न्यूज़ :

प्रवीण कुमार ने टी64 ऊंची कूद में रजत पदक जीता

By भाषा | Published: September 03, 2021 9:07 AM

Open in App

भारत के प्रवीण कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता जिससे इन खेलों में देश के पदकों की संख्या 11 तक पहुंच गयी है। अठारह वर्षीय कुमार ने पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए 2.07 मीटर की कूद से एशियाई रिकार्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम एडवर्ड्स के पीछे रहे जिन्होंने 2.10 मीटर की कूद से सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक रियो खेलों के चैम्पियन पोलैंड के मासिज लेपियाटो के हासिल किया जिन्होंने 2.04 मीटर की कूद लगायी। टी64 क्लास में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनका पैर किसी वजह से काटना पड़ा हो और ये कृत्रिम पैर के साथ खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। कुमार टी44 क्लास के विकार में आते हैं लेकिन वह टी64 स्पर्धा में भी हिस्सा ले सकते हैं। टी44 उन खिलाड़ियों के लिये है जिन्हें पैर का विकार हो, उनके पैर की लंबाई में अंतर हो, उनकी मांसपेशियों की क्षमता प्रभावित हो जिससे उनके पैर के मूवमेंट पर असर होता है। भारत का तोक्यो पैरालंपिक में प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होने वाला है जिसमें देश ने अभी तक दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीत लिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका में जालंधर की दो बहनों पर चली गोलियां, एक की मौत, दूसरी घायल

विश्वरूस-यूक्रेन जंग रोकने की कोशिश, स्विट्जरलैंड में जुटे 90 देशों के प्रतिनिधि, चीन ने किया इनकार, जाने कौन-कौन ले रहा है हिस्सा

भारतब्लॉग: आतंकवादियों का ढूंढ-ढूंढ कर करना होगा खात्मा

भारतब्लॉग: दुर्व्यवहार से उत्पीड़ित न हो वृद्धावस्था

भारतब्लॉग: पर्यावरण की तबाही का दुष्चक्र और इससे बाहर निकलने की चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलParis Olympics: 120 भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगे, नए खेल मंत्री ने दी जानकारी

अन्य खेलLionel Messi Retirement: इंटर मियामी में संन्यास ले लेंगे लियोनेल मेसी, कहा- सब कुछ खत्म होने वाला है

अन्य खेलUttar Pradesh Kabaddi League UPKL 2024: लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख में खरीदा, 120 खिलाड़ियों पर बोली, 11 जुलाई से मैच, जानें कार्यक्रम

अन्य खेलFIFA World Cup 2026 qualifiers: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में धांधली!, कतर को जिताने के लिए टीम इंडिया के साथ बेइमानी, विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत, देखें वो वीडियो

अन्य खेलIndia to host Hockey Junior World Cup: 24 टीम और दिसंबर 2025 में जूनियर हॉकी विश्व कप, चौथी बार मेजबानी, जानिए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने क्या कहा