लाइव न्यूज़ :

अभ्यास मैच टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिये अहम होंगे : बर्न्स

By भाषा | Updated: December 3, 2020 15:39 IST

Open in App

सिडनी, तीन दिसंबर आस्ट्रेलिया के सलामी टेस्ट बल्लेबाज जो बर्न्स ने गुरूवार को कहा कि भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच तैयारी की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होंगे ।

भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलने हैं । पहला मैच छह दिसंबर से खेला जायेगा जबकि दूसरा मैच 11 दिसंबर से शुरू होगा ।

बर्न्स ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ फोकस हमेशा मैच जीतने पर रहता है । आस्ट्रेलिया ए के लिये खेलते समय भी हम टेस्ट श्रृंखला की तैयारी और भारत पर दबाव बनाने के इरादे से ही उतरेंगे । हम कोशिश करेंगे कि भारतीय टीम लय नहीं बना सके ।’’

बर्न्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के पास अच्छे गेंदबाज हैं और उन्हें अच्छी शुरूआत करनी होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सलामी बल्लेबाजों की भूमिका अहम होगी । कई बार रन बनाने से ज्यादा गेंदों को खेलकर दबाव कम करना भी काफी जरूरी होता है । भारत के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और वे कड़ी चुनौती पेश करेंगे । हम उन्हें हलके में नहीं ले सकते । हमें अच्छी तैयारी के साथ उतरना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!