लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक में जीता था रजत पदक, अब 8 माह के बच्चे की हार्ट सर्जरी के लिए मेडल की नीलामी का फैसला

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2021 10:03 IST

मारिया आंद्रेजिक ने टोक्यो ओलंपिक में महिला भाला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने अब अपने मेडल को नीलाम करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपोलैंड की महिला भाला फेंक एथलीट मारिया आंद्रेजिक ने किया मेडल नीलाम करने का फैसला।एक बच्चे की मदद के लिए मारिया आंद्रेजिक ने ये फैसला किया है, उन्होंने फेसबुक पर इस बारे में लिखा।जिस बच्चे के लिए मारिया फंड जुटा रही हैं, उसके ऑपरेशन के लिए करीब 2.86 करोड़ रुपयों की जरूरत है।

नई दिल्ली: पोलैंड की महिला भाला फेंक एथलीट मारिया आंद्रेजिक (Maria Andrejczyk) ने टोक्यो ओलंपिक में जीते अपने सिल्वर मेडल की नीलामी करने का फैसला किया है। मारिया ने ये फैसला 8 महीने के एक बच्चे पोल मिलोसजेक की हार्ट की सर्जरी के लिए पैसा इकट्ठा करने के मकसद से लिया है।

मारिया इससे पहले 2016 में हुए रियो ओलंपिक में 2 सेंटीमीटर से मेडल जीतने से चूक गई थीं। इसके बाद उन्हें 2017 में कंधे की चोट का सामना करना पड़ा। उनकी मुश्किलें 2018 में तब और बढ़ गई जब ये पता चला कि वे बोन कैंसर से पीड़ित हैं। इन तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में जबर्दस्त वापसी करते हुए रजत पदक जीत लिया।

टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद मारिया किसी अजनबी की मदद करना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने 8 माह के बच्चे की स्थिति के बारे में जानकारी मिली और फिर उन्होंने अपने मेडल की नीलामी करने का फैसला किया।

क्या हुआ है 8 माह के पोल मिलोसजेक को

पोल मिलोसजेक दरअसल टोटल एनोमालोस पुलमोनैरी वेनस कनेक्शन (TAPVC) से पीड़ित है। इससे उसके फेफड़ो से संबंधित नसों में समस्या है और तत्काल उसका ऑपरेशन किए जाने की जरूरत है।

बच्चे के ऑपरेशन के लिए करीब 2.86 करोड़ रुपयों की जरूरत है। मारिया को उम्मीद है कि मेडल की नीलामी से वे ऑपरेशन के लिए बड़ी रकम जुटाने में कामयाब होंगी।

मारिया ने फेसबुक पर लिखा, 'पोल मिलोसजेक को दिल की गंभीर बीमारी है। उसे ऑपरेशन की जरूरत है। उसके अद्भुत माता-पिता ने उसके लिए फंड एकत्र करने का फैसला किया है और इस तरह मैं भी मदद करना चाहती हूं। यह उसके लिए है कि मैं अपने ओलंपिक सिल्वर की नीलामी कर रही हूं।'

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRani Rampal retires: 16 साल करियर, 254 मैच और 205 गोल?, हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा

भारतPR Sreejesh Hockey India 2024: श्रीजेश को सम्मान, 16 नंबर जर्सी रिटायर, जूनियर कोच की भूमिका में पीआर, देखें वीडियो

भारतNeeraj Chopra Paris Olympics 2024: दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनेंगे चोपड़ा!, लेमिंग, माइरा, जेलेंजी और आंद्रियास क्लब में शामिल होंगे नीरज

अन्य खेलचक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर एक्शन, स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर तीन साल का बैन, प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से प्रभावी, टोक्यो ओलंपिक में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

अन्य खेलवीडियो: नीरज चोपड़ा ने फिर मचाया धमाल, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने, देखें कितनी दूर फेंका भाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!