लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर कथूनिया को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 10:40 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया को बधाई दी और कहा कि उनकी शानदार सफलता से उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘योगेश कथूनिया का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उनके रजत पदक जीतने से बेहद खुशी हुई है। उनकी शानदार सफलता उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ बाद में प्रधानमंत्री ने कथूनिया से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कथूनिया की सफलता में उनकी मां के प्रयासों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, कथूनिया ने हौसला अफ़ज़ाई के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कथूनिया ने सोमवार को पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ56 वर्ग में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। आठ साल की उम्र में लकवाग्रस्त होने वाले योगेश ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 44.38 मीटर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!