लाइव न्यूज़ :

पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करके भारत को चेताया, असली टीम तो अब आ रही है

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करके भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत का भरपूर जश्न मनाने के लिये कहा लेकिन साथ ही आगाह भी किया कि उसका मुकाबला करने के लिये असली टीम तो अब पहुंच रही है।

पीटरसन ने मंगलवार को ब्रिसबेन टेस्ट में भारत की तीन विकेट से जीत के बाद यह ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, ‘इंडिया (भारत)- यह (इस) ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है। ’’

पीटरसन ने इंग्लैंड की टीम के आगामी दौरे के संदर्भ में लिखा, ‘‘लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने घर में। ’’

इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में विराट कोहली कमान संभालेंगे। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे। चार मैचों की श्रृंखला चेन्नई और अहमदाबाद में पांच फरवरी से खेली जाएगी।

पीटरसन ने आगे लिखा, ‘‘सतर्क रहें। दो सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!