लाइव न्यूज़ :

पेले आपात चिकित्सा कक्ष में, बेटी ने कहा स्थिति सामान्य

By भाषा | Updated: September 18, 2021 12:12 IST

Open in App

साओ पाउलो, 18 सितंबर (एपी) ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले की आंत से ट्यूमर निकालने के लिये किये आपरेशन के बाद स्थिति सामान्य बनी हुई है और उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने कहा कि वह धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।

लेकिन अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने कहा कि 80 वर्षीय पेले को सांस लेने में मामूली दिक्कत के कारण गुरुवार की रात को फिर से आपात चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल ने इसके आगे कोई जानकारी नहीं दी। पेले का चार सितंबर को आपरेशन किया गया था।

केली नेसिमेंटो ने शुक्रवार को अपने पिता के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी जिसमें उन्होंने कहा कि यह तस्वीर अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में उनके कमरे में अभी अभी ली गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं और सामान्य स्थिति में हैं। इस तरह के आपरेशन के बाद इतनी उम्र के व्यक्ति की स्थिति में कभी कभी हल्का उतार चढ़ाव आता है। कल वह बेहद थकान महसूस कर रहे थे, लेकिन आज उन्हें अच्छा लग रहा है।’’

पेले को मंगलवार को आपात चिकित्सा कक्ष से हटाकर सामान्य कक्ष में रखा गया था और इसके बाद अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया था।

बाद में पेले ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और दिन के समय परिवार के सदस्य उनसे मिलने के लिये आये थे।

पेले ने कहा, ‘‘मैं हर दिन मुस्कुराता रहता हूं। मुझे आप से जो प्यार मिला है, उसके लिए आभार।’’

पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 92 मैचों में 77 गोल किये जो ब्राजील की तरफ से रिकार्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!