लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने बीबीसी महिला खिलाड़ी पुरस्कार के नामांकन के लिए दुती चंद को बधाई दी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 12:33 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ फरवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रतिष्ठित बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी’ के पुरस्कार के लिए नामांकन हासिल करने पर फर्राटा धाविका दुती चंद को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ ओडिशा की धाविका दुती चंद को बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी’ के पुरस्कार के नामांकन के लिए बधाई। उसे बहुत-बहुत शुभकामनाएं और मेरी कामना है कि वह इसी तरह से प्रेरित करती रहे।’’

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी दुती को बधाई दी।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ 2021 के लिए बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार’ का नामांकन हासिल करने पर दुती चंद को हार्दिक बधाई। ओडिशा को उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर गर्व है। आप ओडिशा की हर लड़की के लिए एक प्रेरणा हैं।’’

पच्चीस साल की दुती 100 मीटर की राष्ट्रीय चैम्पियन हैं और वह दक्षिण एशिया की सबसे तेज फर्राटा धाविका हैं।

इस पुरस्कार के लिए उनके साथ भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी, युवा निशानेबाज मनु भाकर, तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी पहलवान विनेश फोगाट को नामांकन मिला है।

इन खिलाड़ियों का नामांकन 40 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया है।

विजेता का फैसला सार्वजनिक मतदान द्वारा किया जाएगा। प्रशंसक बीबीसी के छह भाषा मंचों में से किसी पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए मतदान कर सकते हैं। मतदान 24 फरवरी तक खुला है और विजेता की घोषणा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन की जाएगी।

पिछले साल इन पुरस्कारों की शुरूआत हुई थी और ओलंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू इसकी पहली विजेता बनीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन, आईपीएल में प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की सूची, देखिए ROKO में कौन आगे

भारतविधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण संकल्प ध्वनिमत से पारित?, सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन

ज़रा हटकेवीआईपी की सुरक्षा में CISF कर्मियों द्वारा बहादुरी की घटना

पूजा पाठPanchang 28 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 28 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव का दिन, जानें अपनी राशि का भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!