लाइव न्यूज़ :

अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक रहेगा ओडिसा : पटनायक

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:01 IST

Open in App

ओडिसा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यह घोषणा की।पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सम्मान समारोह के दौरान यह घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल में समाप्त हुए तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पदक का पिछले 41 साल से चला आ रहा इंतजार समाप्त किया था जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी जो उसका इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।पटनायक ने प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार सौंपने के बाद कहा, ‘‘हमारी टीमों ने तोक्यो ओलंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रचा।’’पटनायक ने दोनों टीमों के सहयोगी स्टाफ के लिये भी पांच – पांच लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। ओडिसा सरकार 2018 से राष्ट्रीय हॉकी टीमों को प्रायोजित कर रही है।पटनायक ने कहा कि ओडिसा सरकार टीमों की उपलब्धियों और विश्व की शीर्ष टीमों में शामिल होने की क्षमता को देखते हुए अगले 10 वर्ष तक दोनों टीमों को अपना समर्थन जारी रखेगी।उन्होंने कहा, ‘‘ओडिसा में हम इस बात से उत्साहित हैं कि हॉकी इंडिया के साथ हमारी भागीदारी से देश ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। मेरा मानना है कि ओडिसा और हॉकी एक दूसरे के पर्याय बनने के लिये ही बने हैं। हम हॉकी इंडिया से अपनी भागीदारी जारी रखेंगे। ओडिसा अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों का सहयोग करता रहेगा।’’इस अवसर पर दोनों टीमों ने खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली जर्सी मुख्यमंत्री को भेंट की।पटनायक ने कहा, ‘‘आपने तोक्यो में अपने शानदार प्रदर्शन से हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय हॉकी के पुनरुद्धार का गवाह बनने के लिये भारत के लिये यह भावनात्मक पल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतOdisha Tragedy: 10 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहे 11, एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!