लाइव न्यूज़ :

आत्मसम्मान के लिए खेल रहे चेन्नइयिन के खिलाफ नॉर्थईस्ट कर नजरें प्लेऑफ पर

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:21 IST

Open in App

बम्बोलिम, 17 फरवरी खिताबी दौड से बाहर हो चुकी चेन्नइयिन एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में गुरूवार को जब नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम उतरेगी तो उसकी नजरें प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर होगी।

प्लेऑफ की दौड से बाहर हो चुकी चेन्नई के कोच कसाबा लाजलो को उम्मीद है कि टीम सत्र के अपने आखिरी दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास दो मैच है और यह प्लेऑफ को बारे में है लेकर हमें इससे अच्छा परिणाम हासिल करना है। इन दो मैचों को जीतने के लिए हम अपना सबकुछ झोंक देंगे।’’

दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी पिछले सत्र में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इस बार टीम ज्यादा गोल नहीं कर पाई।

नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी अपने नये कोच खालिद जमील के मार्गदर्शन में पिछले छह मैचों से अजेय है और टीम की नजरें प्लेऑफ में जगह बनाने पर लगी हुई है।

उनकी देख-रेख में टीम ने चार मैच जीते है और दो ड्रॉ खेले है। वह तालिका में शीर्ष चार में बरकरार है।

टीम के सहायक कोच एलिसन ने अपने खिलाड़ियों से प्रतिद्वंद्वी चेन्नइयिन को हल्के में नहीं लेने का अनुरोध किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें बस चेन्नइयिन और मैच को नियंत्रित करना है । हमें अपने खेल पर शांत और एकाग्र रहने के साथ आक्रामकता भी दिखानी होगी। हमें मैच जीतने के लिए शत प्रतिशत प्रयास के साथ खेलना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टकहा-सुनी और कुल्हाड़ी से काट डाला?, दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें

क्रिकेट2020 दुबई में 2 रन और 2026 लखनऊ में 1 रन?, सुपर ओवर रिकॉर्ड 6 साल बाद टूटा?, घरेलू मैदान में लागातार 8 हार

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 27 April 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!