लाइव न्यूज़ :

निकहत जरीन ओलंपिक क्वॉलीफायर के मुक्केबाजी ट्रायल के लिये चुनी गईं, की थी मैरी कॉम से मुकाबला करवाने की मांग

By भाषा | Updated: December 22, 2019 10:50 IST

Nikhat Zareen: निकहत जरीन को 27 दिसंबर से ओलंपिक क्वॉलीफायर के लिए होने वाले बॉक्सिंग ट्रायल्स में चुना गया है

Open in App
ठळक मुद्देनिकहत जरीन को ओलंपिक क्वॉलीफायर के बॉक्सिंग ट्रायल्स में चुना गयानिकहत को ट्रायल्स में दूसरी, जबकि एमसी मैरी कॉम को पहली रैंक दी है

नई दिल्ली: निकहत जरीन को शनिवार को उन भारतीय महिला मुक्केबाजों में चुना गया जो 27 दिसंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में ओलंपिक क्वॉलीफायर के लिये होने वाले दो दिवसीय ट्रायल्स में भाग लेंगी।

चयन समिति की यहां हुई बैठक के बाद तेलंगाना की निकहत को 51 किग्रा वर्ग में चौथा स्थान दिया गया जिसमें छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरी कॉम, आरएसपीबी की ज्योति गुलिया और हरियाणा की रितु ग्रेवाल अन्य मुक्केबाज हैं।

मैरी कॉम को पहली, निकहत को दूसरी रैंक

मैरीकॉम को पहली रैंकिंग जबकि निकहत को दूसरी रैंकिंग दी गयी। ज्योति और रितु को क्रमश: तीसरी और चौथी रैंकिंग दी गयी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अनुसार पहली रैंकिंग और चौथी रैंकिंग की मुक्केबाज आपस में तथा दूसरी और तीसरी रैंकिंग की मुक्केबाज एक दूसरे से भिड़ेंगी।

इससे निकहत का सामना ज्योति से जबकि मैरी कॉम का सामना रितु से होगा। दोनों मैच की विजेता फाइनल ट्रायल मुकाबले में पहुंचेंगी।

बीएफआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘प्रत्येक मुकाबले की विजेता फाइनल ट्रायल मैच में पहुंचेगी और पांच वर्गों में जीतने वाली मुक्केबाज को तीन से 14 फरवरी 2020 में वुहान में एशिया और ओसनिया के ओलंपिक क्वॉलीफायर में भाग लेने वाली भारतीय टीम में चुना जायेगा। ’’

ट्रायल 51 किग्रा के अलावा 57 किग्रा, 60 किग्रा, 69 किग्रा और 75 किग्रा वर्ग में भी कराया जायेगा। 

 

टॅग्स :मैरी कॉमओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर हुआ सवाल, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; जानें पूरी वजह

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!