लाइव न्यूज़ :

हेलिकॉप्टर हादसे में स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट का निधन, हादसे में उनकी 13 साल की बेटी की भी हुई मौत

By सुमित राय | Updated: January 27, 2020 08:02 IST

अमेरिका के कैलीफोर्निया में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट समेत 9 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट का एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया है।कोबे ब्रायंट को बास्केटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था। इस हादसे में कोबे ब्रायंट की 13 वर्षीय बेटी गियाना मारिया की भी मौत हो गई है।

अमेरिका के स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट का अमेरिकी प्रांत कैलिफॉर्निया में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया है। कोबे ब्रायंट को बास्केटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था। ब्रायंट के निधन के बाद पूरे अमेरिका और उनके फैंस में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ब्रांयट अपने प्राइवेट हेलिकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे। यह हादसा अमेरिका के कैलीफोर्निया में हुआ, जिसमें कोबे ब्रायंट समेत 9 लोगों की मौत हुई है।

दावा किया जा रहा है कि ब्रायंट का हेलिकॉप्टर जैसे ही कैलाबैसस शहर के ऊपर से गुजरा उसमें आग लग गई और वह क्रैश हो गया। इस हादसे में उनकी 13 वर्षीय बेटी गियाना मारिया की भी मौत हो गई है।

लॉस एंजेलिस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से हुआ। घटना के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बचाव दल को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डोनाल्ड ट्रंप ने जताया शोक

कोबे ब्रायंट के निधन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शोक व्यक्त किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'दुनिया के महानतम बास्केटबॉल खिलाड़ी होने के बाद भी वे अपने जीवन की शुरुआत कर रहे थे। वे अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे। वह भविष्य के लिए आशावान थे। उनकी बेटी गियाना की मौत इस घटना को और ज्यादा दुखद बना देती है।

बराक ओबामा ने भी जताया शोक

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोबे ब्रेयांट महान थे। वे अपनी जिंदगी की दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे थे। एक अभिभावक के तौर पर गियाना की भी मौत हमारे लिए भी दिल तोड़ने वाली है। इस दुख की घड़ी में मैं अपनी संवेदनाएं उनकी पत्नी के प्रति ज्ञापित करता हूं। इस दिन की किसी ने परिकल्पना नहीं की होगी।

23 अगस्त 1978 को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में जन्मे कोबे ब्रायंट ने नेनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) में 20 साल खेले और इस दौरान 5 चैंपियनशिप अपने नाम कीं। कोबे ने अप्रैल 2016 में एनबीए से संन्यास ले लिया था।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपबराक ओबामा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

अन्य खेल अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी