लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय मुख्य कोच ने कहा, भारतीय निशानेबाज पैरालंपिक में कम से कम चार पदक जीतने में सक्षम

By भाषा | Updated: July 12, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई पैरालंपिक में निशानेबाजों से कम से कम चार पदक की उम्मीद कर रहे मुख्य राष्ट्रीय कोच जेपी नौटियाल ने कहा कि भारतीय पैरा निशानेबाज तोक्यो खेलों में कुछ अच्छे नतीजे हासिल करने में सक्षम हैं।

तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए भारत के रिकॉर्ड 10 पैरा निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया है। पैरालंपिक 24 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। रियो खेलों में सिर्फ एक निशानेबाज नरेश शर्मा ने राइफल स्पर्धा में क्वालीफाई किया था।

नौटियाल ने कहा, ‘‘सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एकाग्र हैं। मुझे यकीन है कि वे अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। मुझे टीम से स्वर्ण पदक सहित कम से कम चार पदक की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी टीम के लिए शानदार सफर रहा जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में शानदार नतीजे दिए। उनमें से कई निशानेबाजों में फाइनल्स में अच्छे नतीजे हासिल करने का जज्बा है।’’

दस सदस्यीय टीम में शीर्ष पिस्टल निशानेबाज सिंहराज और मनीष नरवाल भी शामिल हैं। पूरी टीम डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में रोजाना छह घंटे की ट्रेनिंग कर रही है जिसके शारीरिक और मानसिक ट्रेनिंग, निशानेबाजी, स्ट्रेंथनिंग और स्ट्रेचिंग शामिल है।

निशानेबाजी तकनीकी समिति (एसटीसी) के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह संतुलित टीम है जिसमें युवा और सीनियर खिलाड़ियों को मिश्रण है और इनमें से अधिकतर ने पिछले महीने से जारी ट्रेनिंग के दौरान शानदार स्कोर बनाए हैं।’’

नौटियाल की सबसे बड़ी चिंता कोविड-19 महामारी के बीच खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘काफी देशों ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है विशेषकर युक्रेन और रूस ने। तोक्यो 2020 खेल निश्चित तौर पर चुनौतीपूर्ण होंगे।’’

नौटियाल ने कहा, ‘‘मेरी सबसे बड़ी चिंता कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के बीच टीम को सुरक्षित और स्वस्थ रखना है।’’

टीम:

पुरुष: मनीष नरवाल (पी1, पी4), सिंहराज (पी1, पी4), दीपेंदर सिंह (पी1), दीपक (आर1, आर6, आर7), सिद्धार्थ बाबू (आर3, आर6), स्वरूप महावीर उनहालकर (आर1), आकाश (पी3, पी4) और राहुल जाखड़ (पी3)।

महिला: अवनी लेखाड़ा (आर2, आर3, आर6, आर8) और रूबिना फ्रांसिस (पी2)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!