लाइव न्यूज़ :

नडाल आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में

By भाषा | Updated: February 13, 2021 19:05 IST

Open in App

मेलबर्न, 13 फरवरी (एपी) स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने कैमरन नौरी पर 7-5, 6-2, 7-5 से जीत दर्ज कर आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।

रिकार्ड 21वां मेजर खिताब जीतने की कोशिश में जुटे नडाल कमर की मांसपेशियों में खिंचाव के साथ टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे और उन्होंने इस प्रतियोगिता से पहले 2021 में कोई प्रतिस्पर्धी मैच भी नहीं खेले थे। उन्होंने 16 में से 14वीं बार मेलबर्न पार्क के चौथे दौर में जगह बनायी।

दूसरे वरीय नडाल ने 69वीं रैंकिंग के खिलाड़ी नौरी के खिलाफ केवल एक डबल फॉल्ट की और केवल एक बार सर्विस गंवायी। हालांकि उन्होंने विनर (33) की तुलना में ज्यादा सहज गलतियां (35) कीं।

नडाल का सामना अब 16वें नंबर के फैबियो फोगनिनी से होगा। इटली के अनुभवी खिलाड़ी ने आस्ट्रेलिया के 21वें वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

भारतनीतीश कुमार की विरासत संभालेंगे निशांत? पिता का आशीर्वाद लेकर बिहार की सड़कों पर ‘सद्भाव यात्रा’ के लिए उतरे

कारोबारकपिला का जोरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी जरूरी

भारतपुणे में मासूम से दरिंदगी पर गरमाई सियासत, CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'कैश फॉर ट्रांसफर' वालों से...

क्राइम अलर्टPune Rape & Murder: 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म से पुणे में आक्रोश की लहर, आज बंद का आह्वान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!