लाइव न्यूज़ :

नडाल और मेदवेदेव आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: February 15, 2021 13:51 IST

Open in App

मेलबर्न, 15 फरवरी (एपी) विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज स्पेन के रफेल नडाल सोमवार को 13वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

अपने रिकार्ड 21वें गैंडस्लैम खिताब का सपना पूरा करने की कोशिश में लगे नडाल ने विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज फाबियो फोगनिनि को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया।

नडाल और रोजर फेडरर के नाम 20-20 गैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकार्ड है।

क्वार्टर फाइनल में उनका सामना रैकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज स्टेफानोस सिटिसिपास और नौवें रैंकिंग के खिलाड़ी माटेओ बेरेटिनी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। उन्होंने अमेरिका के 192वी रैंकिंग के मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-4, 6-2, 6-3 से हराया।

यूएस ओपन 2019 के उप विजेता मेदवेदेव का अगला मुकाबला हमवतन आंद्रे रूबलेव से होगा। रूबलेव के खिलाफ 22वीं रैंकिंग के खिलाड़ी कैस्पर रूड चोटिल होकर मुकाबले से बाहर हो गये ।

महिला एकल में जेसिका पेगुला और जेनिफर ब्राडी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

अमेरिका की 26 वर्षीय पेगुला ने उक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितलोना को 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर उलटफेर किया। यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने शीर्ष दस में शामिल किसी खिलाड़ी को पराजित किया।

पेगुला का सामना अब हमवतन ब्राडी से होगा। पेनसेलवेनिया की रहने वाली 25 वर्षीय ब्राडी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को 6-1, 7-5 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरियान पराग के 90 और फ़रेरा की तूफानी फिनिश, राजस्थान ने बनाया 225

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

क्रिकेटVIDEO: दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने पर मनाया आक्रामक अंदाज़ में जश्न

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!