लाइव न्यूज़ :

मुंबई सिटी एफसी ने लालेंगमाविया से करार किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:02 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की गत चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के फुटबॉल खिलाड़ी लालेंगमाविया के साथ पांच साल का करार किया है।

क्लब ने हालांकि करार की राशि के बारे में जानकारी नहीं दी।

लालेंगमाविया 2017 भारत में हुए फीफा अंडर-17 विश्व कप टीम का हिस्सा थे।

इंडियन एरोज (आई लीग टीम) के साथ दो शानदार सत्र बिताने के बाद वह 2019-20 में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से जुड़े थे। मिडफील्ड में खेलने वाले इस खिलाड़ी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए 13 मैचों में एक गोल किया था। इसके बाद 2020-21 सत्र में वह लीग के सभी मैचों (22) में टीम के लिए मैदान पर उतरे थे।

यहां जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘ सबसे पहले, मैं भारत में शीर्ष स्तर पर खेलने का मौका देने के लिए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन अब, मुझे लगता है कि मैं अपने करियर में अगला कदम उठाने के लिए तैयार हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई सिटी के स्तर के क्लब में शामिल होना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। क्लब की महत्वाकांक्षा और इरादा न केवल भारत में खिताब जीतने के लिए बल्कि एशिया में भी अपनी छाप छोड़ने का है और मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!