लाइव न्यूज़ :

मोटेरा के विकेट पर रन बनाने का इरादा जरूरी था, यह सामान्य विकेट थी : रोहित

By भाषा | Updated: February 26, 2021 10:33 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 फरवरी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भले ही मोटेरा की पिच कठिन और चुनौतीपूर्ण लगी हो लेकिन भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस पिच को ‘दिलचस्प लेकिन सामान्य’ करार देते हुए कहा कि इस पर विकेट बचाकर खेलने से ज्यादा रन बनाने का इरादा होना जरूरी था ।

इस सीनियर सलामी बल्लेबाज ने भारत के लिये मैच की एकमात्र अर्धशतकीय पारी खेली जबकि घरेलू टीम के स्पिनरों ने 19 विकेट झटके। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अक्षर पटेल की सीधी गेंदों ने चकमा दिया जो टर्न लेने के बजाय सीधे ‘स्किड’ कर रही थीं।

रोहित ने मैच के समाप्त होने के बाद वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा, ‘‘जब आप ऐसी पिच पर खेलते हो तो आपके अंदर इरादा होना चाहिए और साथ ही आपको रन बनाने की कोशिश भी करनी चाहिए। आप सिर्फ ब्लॉक नहीं कर सकते। जैसा कि आपने देखा कि कोई कोई गेंद टर्न भी ले रही थी और जब आप टर्न के लिये खेलते तो कोई गेंद स्टंप की ओर फिसल भी रही थी। ’’

रोहित को लगता है कि 66 रन की पारी के दौरान वह इंग्लैंड के गेंदबाजों से दो कदम आगे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको कभी कभार थोड़ा आगे रहकर रन बनाने के तरीके ढूढने की कोशिश करने की जरूरत होती है। मेरी इच्छा सिर्फ टिकने की नहीं थी बल्कि रन बनाने की कोशिश करने की भी थी जिसमें अच्छी गेंदों को सम्मान करना भी शामिल था। बस मैंने इतना ही करने की कोशिश की। ’’

उन्होंने कहा कि अक्षर की स्टम्प पर गेंद डालने की रणनीति कारगर साबित हुई । उन्होंने कहा ,‘‘ अक्षर ने कमाल की गेंदबाजी की । अचानक से टीम में आकर इस तरह से प्रदर्शन करना आसान नहीं होता । वह चोटिल था लेकिन चेन्नई में उसने वापसी करके उम्दा प्रदर्शन किया । यहां उसने सीधे स्टम्प पर गेंद डाली जिसे खेल पाना बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं था ।’’

रोहित ने चेपॉक पर दूसरे टेस्ट की पिच को अधिक चुनौतीपूर्ण बताया ।

उन्होंने कहा ,‘‘दूसरे टेस्ट में गेंद यहां से ज्यादा टर्न ले रही थी । वह पिच अधिक चुनौतीपूर्ण थी लेकिन अश्विन ने शतक जमाया और विराट ने भी अर्धशतक बनाया । इसलिये अपने बेसिक्स पर डटे रहकर आप रन बना सकते हैं ।’’

रोहित ने स्वीकार किया कि गुलाबी गेंद से स्पिनरों को खेलने पर मेहनत करनी होगी । उन्होंने कहा ,‘‘ हमें इस पर काम करना होगा । अधिकांश बल्लेबाज सीधी गेंद पर आउट हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!