लाइव न्यूज़ :

मोर्गन ने टी20 विश्व कप से पहले कहा, अच्छी लय हासिल कर रहे हैं

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:12 IST

Open in App

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम अच्छी लय हासिल कर रही है जिससे पिछली बार के उप विजेता को आगामी टी20 विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। कोविड-19 महामारी के चलते टी20 विश्व कप भारत से हटाकर संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जायेगा। मोर्गन की टीम ने 2010 टी20 विश्व कप खिताब जीता था जबकि पिछले 2016 के चरण के फाइनल में वेस्टइंडीज से हार गयी थी। उन्होंने कहा कि टीम पिछले दो वर्षों में जिस तरह से खेल रही है, उसके लिये इसी लय में खेलते रहना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारी सबसे बड़ी मजबूती निरंतरता है जिससे हम पिछले दो वर्षों से खेल रहे हैं। ’’ मोर्गन ने शुक्रवार को आईसीसी के साथ बातचीत में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में खेल बड़ी तेजी से बदल सकता है और हमारे ग्रुप में काफी प्रतिभाशाली टीमें हैं, मुझे लगता है कि हमारे लिये प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होगा। ’’ चौंतीस साल के कप्तान को लगता है कि संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियों के अनुसार ढलना उनके लिये अहम कारकों में से एक होगा, हालांकि टीम 2015 के बाद से वहां कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेली है। मोर्गन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम अच्छी लय हासिल कर रहे हैं और इसमें हमारे लिये सबसे अच्छी चीज है कि हम लगातार बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं और सीख भी रहे हैं। ’’ सुपर 12 के ग्रुप एक में दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज शामिल हैं जिसमें दो टीमें क्वालीफायर राउंड 1 से जगह बनायेंगी। इंग्लैंड 2021 के चरण में अपने अभियान का आरंभ 23 अक्टूबर को अबुधाबी में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!